{"_id":"6956d05558224770ab04ff3d","slug":"councilors-accused-the-eo-of-not-receiving-calls-and-staged-a-sit-in-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-137276-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सभासदों ने ईओ पर लगाया कॉल रिसीव नहीं करने का आरोप, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सभासदों ने ईओ पर लगाया कॉल रिसीव नहीं करने का आरोप, दिया धरना
Fri, 02 Jan 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के काॅल रिसीव नहीं करने का आरोप लगाकर कुछ सभासद धरने पर बैठ गए। पालिकाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद देर शाम मामले का पटाक्षेप हुआ।
नगर पालिका के कुछ सभासद बृहस्पतिवार को ईओ के कार्यालय के बाहर जमा हुए। उन्होंने यहां ईओ उदयवीर सिंह पर शाम पांच बजे के बाद कॉल रिसीव नहीं करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सूचना पर पालिकाध्यक्ष मो. नौशाद सम्राट ने दोनों पक्षों से वार्ता के बाद मामले का पटाक्षेप किया। ईओ ने बताया कि शाम पांच बजे के बाद कुछ सभासद शराब पीकर उन्हें फोन करते हैं किसी कहासुनी से बचने के लिए वह कॉल रिसीव नहीं करते लेकिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक वह कार्यालय में ही रहते हैं यदि किसी को उनसे वार्ता करनी हो तो वह कार्यालय में मिल सकते हैं। धरना देने वालों में रूपा देवी, गोविंद सिंह, मो.इश्हाक, नसीम अहमद, करन चौधरी, जाकिर हुसैन, कमल, मो.यामीन, मुईनुद्दीन आदि थे।