{"_id":"5f0361188ebc3e42eb434495","slug":"corons-report-is-positive-bazpur-news-hld38878816","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप-बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से बाजपुर गांव के लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप-बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से बाजपुर गांव के लोगों में दहशत
विज्ञापन
बजपुर गांव में चिन्हित मोहल्ले में भ्रमण करते एसडीएम वाजपेयी।
- फोटो : BAZPUR
गांव बाजपुर निवासी बाप और बेटी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। दोनों के तीन जुलाई को सैंपल लिए गए थे।
सीएमएस डॉ. पंकज माथुर ने बताया कि गांव बाजपुर निवासी एक युवक की शादी की खरीदारी के लिए चालक सहित तीन परिजन एक कार से एक जुलाई को मुरादाबाद गए थे। लौटते समय परिजन मुरादाबाद में रहने वाली अपनी 23 वर्षीय बेटी को भी बाजपुर लेकर आए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था।
सोमवार को बाप और बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि चालक सहित दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। डा. माथुर ने बताया कि पॉजिटिव आए परिवार के पांच अन्य लोगों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गये हैं। पांच लोगों में 11 माह की एक बच्ची भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सोमवार को क्षेत्र के कुल 56 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनसे 17 लोग गांव धनसारा के शामिल हैं। संवाद
चिह्नित मोहल्ले में 19 जुलाई तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन
बाजपुर। एसडीएम एपी वाजपेयी ने स्वास्थ्य और पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ दोनों कोरोना संक्रमितों के मोहल्ले को 14 दिन के लिए सील कर दिया है। सील किए गए मोहल्ले में चार परिवारों के तीस लोग निवास करते है। इन लोगों को मोबाइल दुकानों से ही आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीणों को घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है। मौके पर सीओ दीपशिखा अग्रवाल, एसएसआई एमसी कांडपाल, दोराहा चौकी इंचार्ज भगवान गिरी गोस्वामी, डा. आकांक्षा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के सब स्टेशन में प्रवेश पर रोक
काशीपुर। ऊर्जा निगम के एक कर्मचारी की भाभी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से सब-डिवीजन में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। संपर्क में आए कर्मचारी होम क्वारंटीन होकर ऑनलाइन कार्य कर रहे हैं।
मोहल्ला आवास-विकास निवासी एक व्यक्ति सब-डिवीजन ग्रामीण में कर्मचारी है। तीन जुलाई को कर्मचारी की गर्भवती भाभी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला को रुद्रपुर कोविड केयर सेंटर भेज दिया। चार जुलाई को संपर्क में आए कर्मचारी सहित परिवार को होम क्वारंटीन कर सैंपल जांच को भेज दिए। रिपोर्ट आने तक एसडीओ ग्रामीण शैलेंद्र सैनी ने सब-डिवीजन में कर्मचारियों और ग्राहकों के प्रवेश पर रोक लगा दी। सब-डिवीजन के करीब नौ कर्मचारियों में से चार कर्मचारियों के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी।
काशीपुर में अगले 10-15 दिन अधिक संवेदनशील
काशीपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से चिंतित प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम सभागार में बैठक कर अधिक जागरूकता की बात कही।
बैठक में कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि काशीपुर में अभी तक 85 केस आने से स्थिति गंभीर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अगले 10-15 दिनों में संक्रमण तेजी से फैल सकता है। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने कहा कि कोविड-19 को लेकर जारी एडवाइजरी व एसओपी के उल्लंघन की शिकायतें मिल रही है। बैठक में पार्षदों ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान लापरवाही बरतने की शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि कोरोना महामारी में अधिकारियों की भूमिका सराहनीय है। आयुक्त पीसी आर्य ने मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहां पर मेयर ऊषा चौधरी, एएसपी राजेश भट्ट, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, सीएमएस डॉ. पीके सिन्हा, पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार, गुरविंदर सिंह चंडोक, सुरेश सैनी, व्यापार मंडल से प्रभात साहनी, जतिन नरूला, सुनील टंडन, राकेश नरूला आदि थे।

बाजपुर गांव में सील किया गया चिन्हित मोहल्ला।- फोटो : BAZPUR