फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Corona Virus

लापरवाही : एक और शादी ने फैलाया कोरोना, विभाग की चुप्पी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus
काशीपुर में रतन सिनेमा रोड पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : KASHIPUR
सरकारी अस्पताल का एक वार्ड ब्वाय और दूसरे वार्ड ब्वाय के परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 14 अन्य लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मोहल्ले के पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सरकारी अस्पताल के एक वार्ड ब्वाय के पुत्र की शादी 24 जून को हुई थी। स्योहारा यूपी गई इस बारात में परिवार के करीब 18 लोगों के शिरकत करने की बात कही जा रही है। अगले दिन हुई वलीमे की दावत में मोहल्ले के करीब 150 लोगों के शिरकत करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय का पुत्र भी एक निजी लैब में तकनीशियन है। बरात लौटने पर लैब संचालक ने उक्त युवक का कोरोना टेस्ट कराया। नौ जुलाई को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। इसके बाद वह पत्नी व परिवार के साथ घर में ही क्वारंटीन हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसी दिन उसे रुद्रपुर कोविड केयर सेंटर भेज दिया था। साथ ही युवक के संपर्क में आए दर्जनों लोगों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात को उक्त कर्मी का वार्ड ब्वाय भतीजा, पत्नी, पुत्र, पुत्री और पुत्रवधू की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे प्रशासन और महकमे में हड़कंप मच गया। शादी से लौटने के बाद वार्ड ब्वाय अस्पताल में ड्यूटी भी करता रहा। 11 जुलाई से होम क्वारंटीन वार्ड ब्वाय की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव आने पर भी स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक न तो कंटेनमेंट जोन बनाया है और न ही मोहल्ले में जांच शुरू की।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि इसके अलावा काली बस्ती कंटेनमेंट जोन निवासी 20 वर्षीय युवती 12 वर्षीय किशोरी, प्रकाश सिटी निवासी 75 वर्षीय वृद्धा, 27 वर्षीय युवक, मोहल्ला कटोराताल निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, 17 वर्षीय किशोर, 17 वर्षीय किशोरी, माता मंदिर रोड निवासी 42 वर्षीय महिला, रोजडेल कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय महिला, मुख्य बाजार निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, 24 वर्षीय महिला, लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी 22 वर्षीय युवक, प्रकाश रेजीडेंसी कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति, आनंदम कॉलोनी निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। संवाद
लॉकडाउन में चोरी छिपे खुल रही हैं दुकानें
काशीपुर। स्थानीय कुछ व्यापारी कोविड-19 का उल्लंघन कर लॉकडाउन पर पलीता लगाने में लगे हैं। पुलिस प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 11 जुलाई की रात से शहर में लॉकडाउन घोषित किया गया था।

पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते मुख्य बाजार के अंदर की गलियों, रोडवेज स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास खाद्यान्न और मोबाइल की दुकानें खुली रहीं। दुकानदार आधा शटर उठाकर ग्राहक को दुकान के अंदर बुला लेता है। निगरानी के लिए एक व्यक्ति को दुकान के बाहर बैठाया जा रहा है। संक्रमण बढ़ने से इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। संवाद

काशीपुर में एएसपी कार्यालय के सामने मार्ग में पसरा सन्नाटा।

काशीपुर में एएसपी कार्यालय के सामने मार्ग में पसरा सन्नाटा।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर रोडवेज के सामने की गली में मोबाईल की दुकान का शटर बंद करता व्यक्ति।

काशीपुर रोडवेज के सामने की गली में मोबाईल की दुकान का शटर बंद करता व्यक्ति।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed