फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Corona suspect's death caused panic.

कोरोना संदिग्ध की मौत से मचा हड़कंप, पूरा परिवार होम क्वारंटीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 05:43 PM IST
विज्ञापन
Corona suspect's death caused panic.
काशीपुर। मोहल्ला थानासाबिक में कोरोना संदिग्ध युवक की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार के आठ सदस्यों के सैंपल लिए। साथ ही पूरे परिवार को होम कवारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
मोहल्ला थानासाबिक निवासी युवक को ब्रेन ट्यूमर की शिकायत थी। दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पीटल में 29 मार्च को उसका आपरेशन हुआ। इस दौरान हुई जांच में सर गंगाराम हास्पीटल के कई डाक्टर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस पर उक्त हास्पीटल से कई मरीजो को छुट्टी दे दी गई और अन्य को दूसरे अस्पतालो में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
काशीपुर निवासी उक्त युवक भी 5 अप्रैल को वापस लौट आया। दो दिन पूर्व हालत बिगडऩे पर उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने कोरोना संदिग्ध मानते हुए उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। परिजन मरीज को लेकर एंबुलेंस से मुरादाबाद जा रहे थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते सूर्या चौकी पर तैनात पुलिस ने एंबुलेंस को बोर्डर पार नही करने दिया। इस पर परिजन उसे लेकर हल्द्वानी चले गए। हल्द्वानी में भी डाक्टरों ने उसे भर्ती नहीं किया। बुधवार शाम काशीपुर लौटते समय उसकी मौत हो गई। परिजनो ने रात में ही उसे सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संदिग्ध की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी डा. अमरजीत सिंह के नेतृत्व में मृतक के घर पहुंची टीम ने पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया। टीम ने आठ परिजनो के सैंपल भी लिए है। ये सैंपल जांच के लिए भेजे गए है। इस संबंध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सतर्क दृष्टि रखे हुए हैं।
-कोट- एक कोरोना संदिग्ध की मृत्यु के बारे में जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। -गौरव सिंघल, संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed