फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Corona-infected mother-daughter from Delhi went home before screening, five families isolated home

दिल्ली से आई कोरोना संक्रमित मां-बेटी स्क्रीनिंग से पहले घर गई थी, पांच परिजन होम आइसोलेट किए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Corona-infected mother-daughter from Delhi went home before screening, five families isolated home
खटीमा। क्षेत्र में एक ही दिन में मां-बेटी समेत पांच कोरोना वायरस संक्रमित की रिपोर्ट आने के बाद दूसरे दिन भी स्वास्थ्य टीम अलर्ट मोड पर रही। इसमें दिल्ली से आई कोरोना संक्रमित मां-बेटी के 13 जून की सुबह दिल्ली से सीधे घर मेलाघाट क्षेत्र जाकर दोपहर बाद जांच कराने की जानकारी मिलने पर हड़कंप मचा। स्वास्थ्य टीम ने परिवार के पांच लोगों को होम आइसोलेट कर दिया है, जिनके सैंपल रविवार को लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि पांच संक्रमित में मेलाघाट क्षेत्र की दिल्ली से आई मां-बेटी ही 13 जून की सुबह घर पहुंचने की बात सामने आई है। जांच टीम लीडर डॉ.संदीप मिश्रा के नेतृत्व में टीम मेलाघाट में महिला के घर में मांता-पिता, बहू व दो बच्चे दो वर्ष, एक वर्ष को होम आइसोलेट किया। 
विज्ञापन
इधर, नागरिक अस्पताल में डॉ.शैलजा त्रिपाठी, दीक्षा कोहली ने दिल्ली, गाजियाबाद आदि से आए 6 लोगों को क्वारन्टीन वार्ड में भर्ती कराया। जबकि 18 लोगों को होम क्वारन्टीन किया गया। बताया कि अन्य नगरों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग को लेकर टीमों को अलर्ट मोड पर रखना जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed