फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Corona guideline should bw follwed in fuctions

धार्मिक स्थलों में सैनिटाइजेशन के साथ दो गज की दूरी का हो पालन : डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Corona guideline should bw follwed in fuctions
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में धर्म गुरुओं के साथ बैठक करतीं डीएम। - फोटो : RUDRAPUR
डीएम रंजना राजगुरू ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले के धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक स्थलों में सरकार और जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन कराएं ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। सभी धार्मिक स्थलों में सैनिटाइजेशन के साथ ही दो गज की दूरी के साथ ही लोग मास्क अनिवार्य रूप से पहनें।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने धर्मगुरुओं से अपील की है कि वे हाईकोर्ट के निर्देश पर दिए गए ध्वनि पैरामीटर के अनुसार ही लाडस्पीकर का प्रयोग करें। यदि उच्च ध्वनि का प्रयोग करने के मामले आते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों पर सभी धार्मिक स्थलों पर पानी, बिजली, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सभी धर्मगुरु नियमों का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें। डीएम ने कहा कि हमें अपने को सुरक्षित रखने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखना होगा। उन्होंने सभी धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों से सहयोग की अपील करते हुए त्योहारों की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी धर्मगुरुओं ने एक स्वर में शासन प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि सरकार ने माना है आप जिम्मेदार नागरिक हैं। इस वजह से ही धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी गई है। वहां एडीएम जगदीश चंद्र कांपाल, उत्तम सिंह चौहान, एसडीएम विशाल मिश्र, हरीश अरोरा, अरूण भारद्वाज, मौलाना जाहिद रजा रिजवी, अमीर आलम, मुनव्वर अली सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed