फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Conversion Case: Inputs Received Regarding Foreign Funding; SIT Investigation Intensifies

Udham Singh Nagar News: धर्मांतरण मामला... विदेशी फंडिंग का मिला इनपुट, एसआईटी की जांच तेज

Sun, 31 May 2026 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 31 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Conversion Case: Inputs Received Regarding Foreign Funding; SIT Investigation Intensifies
रुद्रपुर। जनपद के बहुचर्चित धर्मांतरण प्रकरण में अब विदेशी फंडिंग का इनपुट मिलने से जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। पुलिस इस मामले में पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके चारों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी में जुट गई है ताकि उनके वित्तीय लेनदेन और नेटवर्क की गहनता से पड़ताल की जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) इस बड़े नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

खटीमा क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग प्राथमिकी के अनुसार यह गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर, सीधे-साधे और विशेष रूप से थारू समाज के लोगों को टारगेट कर रहा था। आरोप है कि इन्हें निम्नलिखित प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित और मजबूर किया जा रहा था। पुलिस इस मामले में पूर्व में ही कांग्रेस नेता दान सिंह राणा, जय सिंह राणा, द्रौपदी राणा और पास्टर सुनील जार्ज उर्फ सुनील जार्ज मसीह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

लोगों को इस तरह का दिया जाता था प्रलोभन
- नकद धनराशि और वित्तीय सहायता का लालच
- मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य लाभ का झांसा
- अन्य प्रकार के अनैतिक सामाजिक प्रलोभन
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और बैंक खातों की होगी जांच
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, प्रार्थना सभाओं से जुड़े संदिग्ध फोटो, वीडियो और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अब इन इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और बैंक खातों के वित्तीय अभिलेखों की फॉरेंसिक जांच करवा रही है, जिससे विदेशी फंडिंग के पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियुक्तों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कोर्ट से हरी झंडी मिलते ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर विदेशी फंडिंग और उनके पूरे सिंडिकेट के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की जाएगी। - विभव सैनी, क्षेत्राधिकारी एवं जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed