फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   construction only after passing map

मानचित्र स्वीकृत कराये बिना निर्माण कराया तो होगी कार्रवाई

Sun, 03 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 03 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 शासन ने प्रदेश के सभी मैदानी क्षेत्रों में विकास प्राधिकरण/विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण/ नियंत्रण प्राधिकरण के विनियमित क्षेत्र की परिधि से बाहर के क्षेत्रों को उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किए जाने की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के बाद अब मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किसी भी निर्माण कराने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी देते हुए प्रभारी जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जिलों के मैदानी क्षेत्रों के ऐसे भाग जो विकास प्राधिकरण/विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण/नियंत्रण प्राधिकरण के विकास क्षेत्र (विनियमित क्षेत्र) की सीमा के बाहर स्थित हैं अब विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र के अंतर्गत माने जाएंगे। अब इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का विकास अथवा निर्माण कार्य जनपद मुख्यालय रुद्रपुर स्थित कार्यालय संयुक्त प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण कुमाऊं परिक्षेत्र से मानचित्र स्वीकृत कराए जाने के उपरांत ही प्रारंभ किया जा सकेगा। यदि इन क्षेत्रों में किसी भी व्यक्ति द्वारा आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण कुमाऊं परिक्षेत्र से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना निर्माण अथवा विकास कार्य कराया जाता है तो इस निर्माण अथवा विकास कार्य को अवैध निर्माण की श्रेणी में मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed