फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Construction in gadarpur mandi

Udham Singh Nagar News: अंतिम चरण में पहुंचा नवीन मंडी स्थल का निर्माण कार्य

Fri, 29 Sep 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 29 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Construction in gadarpur mandi
ग्राम सूरजपुर स्थित नवीन मंडी स्थल का परिसर।-संवाद
गदरपुर। रुद्रपुर रोड पर करीब 23 एकड़ भूमि पर नवीन मंडी स्थल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उम्मीद है कि अक्तूबर में नवीन मंडी स्थल का उद्घाटन हो सकता है।
विज्ञापन

करीब 33 करोड़ रुपये की राशि से प्रस्तावित नवीन मंडी स्थल के परिसर में 125 दुकानों का निर्माण होना है। वर्तमान में 80 दुकानों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि 20 दुकानों में निर्माण कार्य प्रगति पर है। मंडी स्थल में दो शेड बनाए जा रहे हैं, जिसमें एक ओपन और एक कवर्ड है। अक्तूबर में कवर्ड शेड का निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

नवीन मंडी स्थल के शुभारंभ को लेकर व्यापारियों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। कई आढ़तियों ने अपनी दुकानों में विधि विधान से पूजा अर्चना ही कर दी है। इधर व्यापारियों की मांग है कि उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश की भांति मंडी शुल्क एक प्रतिशत और 0.05 प्रतिशत सेस वसूल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होंगे फायदे
- 23 एकड़ भूमि में फैली नवीन मंडी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगी।
- फसली सीजन में मुख्य बाजार में जाम की समस्या से निजात और यातायात सुचारू रहेगा।
- मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को सहूलियत मिलेगी।
- बाहरी प्रदेशों से आने वाला व्यापारी आकर्षित होगा। - किसानों ले बैठने और ठहरने की व्यवस्था रहेगी।

नवीन मंडी स्थल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। शासन से स्वीकृति मिलते ही नवीन मंडी स्थल का विधिवत उद्घाटन हो जाएगा। - आशीष भटगई, प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड।


नवीन मंडी स्थल में किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता से पूरा कराया जा रहा है। निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं।
- विनोद कुमार, अधिशासी अभियंता, उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड।

शासन से मिले दिशा निर्देशों के अनुरूप नवीन मंडी स्थल में निर्माण कार्य चल रहा है। किसानों और व्यापारियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य हो रहे हैं। आगामी धान की खरीद को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है। - योगेश कुमार तिवारी सचिव, मंडी समिति गदरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed