{"_id":"5b6b418a4f1c1bed238b560f","slug":"construction-company-started-filling-the-cut-of-gadri-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"गडरी पुल के कट भरने में जुटी निर्माण संस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गडरी पुल के कट भरने में जुटी निर्माण संस्था
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
गडरी पुल के टूटे हुए हिस्से में डाला गया सिमेंट।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेरिया दौलत रोड पर गडरी नदी पर बने पुल में कट भरने का काम कार्यदायी संस्था ने शुरू कर दिया है। गडरी नदी पर एडीबी की ओर से करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया गया। पुल तैयार कर कार्यदायी संस्था की ओर से यातायात भी सुचारु कर दिया गया। अगस्त में पुल के लोकार्पण की तैयारी भी चल रही थी।
पिछले दिनों हुई भारी बारिश में गडरी नदी के पुल में जगह-जगह डामरीकरण में दरार पड़ गई। मंगलवार से कार्यदायी संस्था के कर्मचारी पुल के चटके कटों में सीमेंट भरकर ठीक करने में जुटे हैं। इधर मामला संज्ञान में आने पर कैबिनेट मंत्री आर्य ने संबंधित अधिकारियों पर कार्य को लेकर गहरी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
एसडीएम विवेक प्रकाश ने भी पुल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। इधर, एडीबी के ईई अशोक कुमार सिंह ने बताया कि निर्माण करने वाली संस्था को पुल में आई खराबी को ठीक करने निर्देश दिए गए हैं। बारिश रुकने पर पूर्ण रूप से मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन