{"_id":"5fb40c328ebc3e9bcc42d68f","slug":"constable-attacked-for-bringing-suspicious-car-to-police-station-sitarganj-news-hld404290420","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध कार को कोतवाली ला रहे कांस्टेबल पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध कार को कोतवाली ला रहे कांस्टेबल पर हमला
विज्ञापन
सितारगंज कोतवाली में संदिग्ध कार की तलाश लेती पुलिस।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। संदिग्ध कार को पकड़कर थाने ला रहे कांस्टेबल पर कार सवार दो आरोपियों ने हमला कर दिया। कांस्टेबल की दोनों आरोपियों से गुत्थम-गुत्था हुई तो चालक ने कार दौड़ा दी और कई बाइक और अन्य कार को टक्कर मार दी। इससे महिला समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। कांस्टेबल ने जैसे-तैसे कार रोककर चालक को धर दबोचा, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए युवक की निशानदेही पर उसके दो अन्य साथियों को भी दबोच लिया। चारों आरोपी दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार नगर क्षेत्र में एक चोरी की कार घूमने की सूचना मिली तो कांस्टेबल नरेंद्र यादव व जगदीश लोहनी अमरिया चौराहे पर चेकिंग करने पहुंचे। यहां उन्हें कार संख्या (यूपी 25 एए 0552) आते दिखी। दोनों ने कार को रोका और उसमें सवार दोनों युवकों से कोतवाली चलने को कहा। कांस्टेबल नरेंद्र यादव कार में बैठ गया, जबकि जगदीश लोहनी बाइक से कार के पीछे चल पड़ा। मुख्य चौराहे के पास कार में पीछे बैठे युवक ने अचानक कांस्टेबल नरेंद्र की गर्दन दबोच ली और चालक ने कोहनी से उस पर हमला कर दिया। इस बीच चालक ने कार की रेस बढ़ा दी और नकुलिया चौराहा की तरफ गुजरते हुए कई बाइक, स्कूटी व कार को टक्कर मार दी। बाजार से घर जा रही वार्ड संख्या तीन निवासी आसमां पत्नी मोहम्मद अली व विरेंद्रनगर निवासी किशन कार की चपेट में आकर घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
इसी बीच कांस्टेबल ने कार का गियर निकाल दिया और कार रोक ली। कार रुकते ही पीछे बैठा युवक फरार हो गया जबकि यादव ने चालक को पकड़ लिया। कोतवाली में हुई पूछताछ के बाद एसएसआई सुधाकर जोशी के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के बताए ठिकाने पर दबिश देकर उसके दो अन्य साथियों को दबोच लिया। चारों युवक पिछले कई दिनों से बाईपास कालोनी में एक किराए के मकान में रह रहे थे। सीओ सुरजीत कुमार व कोतवाल सलाहउद्दीन पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रहे हैं।