फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congressmen protest against use of inferior materials in road construction

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप, कांग्रेसियों ने दिया धरना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest against use of inferior materials in road construction
रुद्रपुर में घटिया सड़क निर्माण होने के चलते कांग्रेसियों ने दिया धरना। - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। सड़क निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने के विरोध में महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा व कांग्रेसियों ने रुद्रा होटल के पास सड़क में बैठ कर गुणवत्ता की जांच के लिए सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि रुद्रा होटल से जैन मंदिर तक मार्ग निर्माण में बहुत ही घटिया साम्रग्री का प्रयोग किया जा रहा है। विगत दिनों हुई बरसात में सड़क पर डाला गया माल बह रहा है। इस सड़क पर लोगो का आवागमन बहुत रहता है यह सड़क बहुत ही ज्यादा व्यस्त रहती है। इसके निर्माण में कोई भी कमी नही रहनी चाहिए तभी यह सड़क कामयाब रहेगी। जगदीश तनेजा ने कहा कि एक तरफ तो उत्तराखंड प्रदेश के मुखिया जीरो टोलरेलनस का राग अलापते रहते हैं वही इस तरह मार्ग निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग होना एक बहुत बड़े घोटाले को साबित करता है। हम इस सड़क निर्माण की जांच की मांग करते हैं इस दौरान प्रदेश सचिव नंद लाल पार्षद, सचिन मुंजाल, महामंत्री राजीव कामरा, दीपक चराया, कलीम अहमद,कमर खान,मनोहर चराया,जुगल कक्कड़, सूरज मुंजाल,कार्तिक ठुकराल निसार खान,आदि लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed