Rudrapur: कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, राहुल गांधी पर अमर्यादित बयान पर जताया आक्रोश
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं की ओर दिए गए आपत्तिजनक बयानों पर पार्टी कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। उन्होंने गलत बयानबाजी करने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विस्तार
रुद्रपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा और सहयोगी दलों के नेताओं की ओर दिए गए आपत्तिजनक बयानों पर पार्टी कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। उन्होंने गलत बयानबाजी करने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक संजय गायकवाड़ राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी है। यूपी सरकार के एक मंत्री और दिल्ली के पूर्व विधायक ने भी राहुल गांधी के खिलाफ हिंसक और और अशिष्ट बयान दिए हैं।
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार देश का इकलौता ऐसा परिवार है, जिसने दो हत्याओं का दंश झेला है। अब पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की जान को भी खतरा है। भाजपा के सहयोगी दल शिव सेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी की जीभ काटने पर इनाम की घोषणा की है। ऐसे बेलगाम नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहां पर सतीश कुमार, अर्जुन विश्वास, रामकृष्ण सैनी, ममता रानी, इरदीश गोला, ज्योति टम्टा आदि मौजूद रहे।
सड़क किनारे खड़ी कार को ट्रैफिक पुलिस ने किया जब्त
कांग्रेसियों के डीडी चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान अजब स्थिति पैदा हो गई। पुतला फूंकने में मशगूल पार्टी कार्यकर्ता अर्जुन विश्वास की काशीपुर बाईपास रोड पर नो पार्किंग जोन में खड़ी कार को यातायात पुलिस क्रेन से उठाकर अपने कार्यालय ले गई। इधर, पुतला फूंकने के बाद जब अर्जुन वहां पहुंचे तो कार नहीं थी। बाद में पता चला कि कार को यातायात पुलिस अपने साथ इंदिरा चौक पर स्थित कार्यालय पर ले गई।
इसके बाद सीपी शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे वहां वाहन खड़े रहते हैं लेकिन पुलिस अब नो पार्किंग के नाम पर उत्पीड़न पर आमादा है। पार्टी कार्यकर्ता की कार का 1500 रुपये का चालान कर दिया, जो बर्दाश्त योग्य नहीं है। सूचना पर सीओ सिटी निहारिका तोमर मौके पर पहुंच गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष काफी नाराजगी जताई। सीओ के समझाने पर कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म किया। वहां पर रामकिशन सैनी,उमा सरकार सहित अनेक मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.