{"_id":"66eada7a897adf2867070b28","slug":"congressmen-burnt-the-effigy-of-the-central-government-in-kashipur-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Protest: कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला, अलका पाल कहा- BJP के मंत्री बेलगाम हो गए हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress Protest: कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला, अलका पाल कहा- BJP के मंत्री बेलगाम हो गए हैं
Wed, 18 Sep 2024 07:19 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:19 PM IST
सार
महाराणा प्रताप चौक पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति की गई अनर्गल बयानबाजी के खिलाफ भाजपा और उसके सहयोगियों का बुधवार को पुतला दहन किया।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशीपुर में महाराणा प्रताप चौक पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति की गई अनर्गल बयानबाजी के खिलाफ भाजपा और उसके सहयोगियों का बुधवार को पुतला दहन किया। इस दौरान उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके मंत्री बेलगाम हो गए हैं।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Rudrapur: कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, राहुल गांधी पर अमर्यादित बयान पर जताया आक्रोश
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी की संसदीय कार्यों में लोकप्रियता को देखकर आज भाजपा और उसके मंत्री राहुल गांधी का अपमान कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, लता शर्मा, इंदुमान, अरुण चौहान, कुमकुम सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन