{"_id":"6a70e3a5dd969c1b030a5604","slug":"congress-up-in-arms-over-power-cuts-and-low-voltage-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-145209-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बिजली कटौती और लो-वोल्टेज पर पर कांग्रेस का पारा चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बिजली कटौती और लो-वोल्टेज पर पर कांग्रेस का पारा चढ़ा
Tue, 04 Aug 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में ईई का घेराव कर वार्ता करते कांग्रेसी
रुद्रपुर। गर्मी में घंटों हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। कांग्रेस पार्षद गौरव गिरी के नेतृत्व में वार्ड-32 के नागरिकों ने ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की। चेतावनी दी गई कि समस्या दूर न हुई तो कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।
पार्षद गौरव गिरी ने कहा कि नगर निगम का शहरी वार्ड होने के बावजूद क्षेत्र को ग्रामीण क्षेत्र जैसी बिजली आपूर्ति दी जा रही है। हंस विहार फेज-1, हंस विहार फेज-2, डिवाइन पार्क, आनंदम और फौजी मटकोटा में रोजाना कई घंटे बिजली गुल रहती है। इसके अलावा लो-वोल्टेज के कारण फ्रिज, कूलर और टीवी जैसे घरेलू उपकरण लगातार खराब हो रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई कि पूरे वार्ड-32 को शहरी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से जोड़ा जाए।
लोगों ने मांग की कि बिजली आपूर्ति नियमित की जाए और बढ़ते लोड को देखते हुए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाए। ईई केके पंत ने आश्वासन दिया कि जल्द मांगों पर अमल किया जाएगा। इस दौरान संजय जुनेजा, मोहन खेड़ा, चेतन भट्ट, राकेश नौटियाल, विजय नेगी, नंदन सिंह रावत, देवेंद्र चौहान, माधवी अधिकारी, कलावती अधिकारी, दुर्गा सुयाल आदि थे।