फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress trying to tarnish the image of the CM: Ruchi

सीएम की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही कांग्रेस : रुचि

Tue, 12 May 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 12 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Congress trying to tarnish the image of the CM: Ruchi
खटीमा। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस लगातार प्रदेश की जनता को भ्रमित करने और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की साफ छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चंपावत मामले में जांच एजेंसियों की ओर से कई तथ्यों का खुलासा किया जा चुका है।
विज्ञापन

सोमवार को लोनिवि के अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि चंपावत मामले में खुलासे के बाद कांग्रेस की राजनीति पूरी तरह बेनकाब हो गई है। ् प्रदेश की जनता कांग्रेस की साजिश और नकारात्मक राजनीति को भलीभांति समझ चुकी है और आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब देगी।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विनीता सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने कहा कि महिला मोर्चा ऐसी किसी भी साजिश को नाकाम करेगा और आने वाली चुनाव में कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
वहां बबली चौहान, प्रीति धीर, नीलू गुप्ता, विमला मंडेला, हेमा जोशी, शकुंतला, मंजू नेगी, रेखा आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed