फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress State President Karan Mahara in Usnagar

भाजपा शासन में चरम पर महंगाई, बेरोजगारी : माहरा

Tue, 06 Jun 2023 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 06 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Congress State President Karan Mahara in Usnagar
किच्छा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कांग्रेसी
सितारगंज। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा शासन में देश, प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। लोग पूंजीपतियों की सरकार से त्रस्त हैं। इसे गरीबों से कोई सरोकार नहीं है। प्रदेश में भाजपा सरकार अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को उजाड़कर धार्मिक स्थलों को ठेस पहुंचा रही है। जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन

नगर के मेनका हॉल में सोमवार को नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। शाम करीब छह बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा भी इसमें पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था चौपट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। आगामी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव में पार्टी को जिताने के लिए एकजुट होकर जनता के बीच जाएं और देश, प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के विरोध में सात जून को किच्छा में प्रदेश अध्यक्ष माहरा के नेतृत्व में धरना, प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस आंदोलन में पहुंचने का आह्वान किया। नानकमत्ता के विधायक गोपाल सिंह राणा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सौरभ चिलाना ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए जुटने की अपील की। नगर अध्यक्ष सरताज अहमद की अध्यक्षता में विपिन खोलिया ने संचालन किया। वहां पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रामनगीना प्रसाद, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी नवतेज पाल सिंह, करन जंग, जिलानी अंसारी, यूसुफ मलिक, गुरसेवक सिंह महार, उत्तम आचार्य, हरप्रीत सिंह हैप्पी, जानकी कोहली, वसीम मियां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने जताया शोक



खटीमा। अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी और किसान नेता प्रकाश तिवारी की माता पार्वती तिवारी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा और महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने गहरा शोक जताया। उन्होंने गंगोत्री कॉलोनी सितारगंज रोड स्थित तिवारी के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। वहां विधायक भुवन कापड़ी, नानकमत्ता के विधायक गोपाल सिंह राणा, जसपुर के विधायक आदेश चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, रवीश भटनागर, उमेश राठौर बॉबी, नरेंद्र आर्य, विक्रम चौहान, नारायण बिष्ट, विनोद चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed