फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   75th Anniversary Of Independence Congress Bharat Jodi Tiranga Yatra begins at Khatima, tributes paid martyrs

75th Anniversary Of Independence: कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आगाज, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 10 Aug 2022 04:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2022 04:04 PM IST
सार

कांग्रेस ने सभी धर्मों के सम्मान स्वरूप हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की झांकी को भी अपनी इस यात्रा में शामिल किया। कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा टनकपुर रोड अमाऊं स्थित पारिन वैंक्वट हाल से शुरू हुई जो टनकपुर रोड होते हुए मुख्य चौराहे स्थित शहीद स्मारक पहुंची।

विज्ञापन
75th Anniversary Of Independence Congress Bharat Jodi Tiranga Yatra begins at Khatima, tributes paid martyrs
खटीमा में कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में शामिल हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की झांकी। संवा? - फोटो : KHATIMA

विस्तार

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ आगाज हुआ। नगर में तिरंगा यात्रा निकालने के बाद कांग्रेस की तिरंगा यात्रा नानकमत्ता के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन

 

इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने सभी धर्मों के सम्मान स्वरूप हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई की झांकी को भी अपनी इस यात्रा में शामिल किया। मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा टनकपुर रोड अमाऊं स्थित पारिन वैंक्वट हाल से शुरू हुई जो टनकपुर रोड होते हुए मुख्य चौराहे स्थित शहीद स्मारक पहुंची।

विज्ञापन

 

वहां उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने शहीदों को पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरूआत की।

विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सितारगंज रोड टोल प्लाजा पहुंची। वहां से तिरंगा यात्रा नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा के नेतृत्व में नानकमत्ता को रवाना हो गई। उपनेता प्रतिपक्ष कापड़ी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा 15 अगस्त तक निकाली जाएगी।


ये भी पढ़ें...भारत-पाक बंटवारा: 12 लाख हिंदुओं का कत्ल, माता-पिता ने घोंटा कलेजे के टुकड़ों का गला, पढ़ें-विभाजन की दास्तां

कार्यकम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बॉबी राठौर, नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा सोनकर, लीला चंद, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर, पालिकाध्यक्ष सोनी राणा, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना कन्याल, कविता कापड़ी, कुंवर सिंह खनका, देवेंद्र कन्याल, राजू सोनकर, कुसुम कापड़ी, जसप्रीत कौर आदि  मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed