फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress protest against smart meter in rudrapur

Rudrapur: स्मार्ट मीटर के विरोध ने सड़क पर उतरे कांग्रेसी, प्रतीकात्मक अर्थी निकाली; किया अंतिम संस्कार

Wed, 19 Feb 2025 12:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 19 Feb 2025 12:23 PM IST
सार

रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। उन्होंने मीटर को गरीबों का खून वाला करार दिया। उन्होंने ऊर्जा निगम के डीजीएम कार्यालय के गेट पर अर्थी का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
Congress protest against smart meter in rudrapur
रुद्रपुर में स्मार्ट मीटर की अर्थी निकालते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेसियों के स्वर मुखर हो रहे हैं। रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली। उन्होंने मीटर को गरीबों का खून वाला करार दिया। उन्होंने ऊर्जा निगम के डीजीएम कार्यालय के गेट पर अर्थी का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन

किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के आह्वान पर मंगलवार की अपरान्ह कांग्रेस कार्यकर्ता सरदार भगत सिंह पार्क में एकत्र हुए। वहां से उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाओ उत्तराखंड बचाओ के नारे के साथ स्मार्ट मीटर की अर्थी निकाली। एक कार्यकर्ता हाथ में मटकी पकड़े हुए था जबकि महिला कार्यकर्ता घंटा बजाते हुए चल रही थी। कार्यकर्ता मुख्य बाजार से होते हुए नैनीताल हाईवे पहुंचे। यहां पर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ भी शव यात्रा में शामिल हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम के डीजीएम कार्यालय के गेट पर अर्थी का दहन किया।

विज्ञापन

विधायक बेहड़ ने कहा कि इस लड़ाई को लेकर विधानसभा में उठाएंगे। बुधवार को वे नियम 310 के तहत विधानसभा में स्मार्ट मीटर पर बोलेंगे। इसके बाद आंदोलन को जनता को समर्पित किया जाएगा। यह मुद्दा देश का बन चुका है। वे पार्टी संगठन से आग्रह करेंगे कि इस आंदोलन को हाथों में लेकर प्रदेश भर में चलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता संजय जुनेजा ने कहा कि मीटर के बहाने ऊर्जा निगम का निजीकरण किया जा रहा है। इन मीटरों के बहाने आम आदमी पर इसकी सबसे अधिक मार पड़ेगी। उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर नहीं लगने देंगे। वहां पर वरिष्ठ नेता मोहन खेड़ा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मोनिका ढाली, इंद्रजीत सिंह, जितेश शर्मा, गौरव खुराना, सुशील मंडल, हरीश बावरा आदि मौजूद रहे।

 

उनको टारगेट करना निजी मामला, देंगे जवाब
बेहड़ ने निर्माणाधीन दुकानों पर डीडीए की कार्यवाही पर कहा कि उनको इसकी चिंता नहीं है। जनता के हितों की लड़ाई में दुकान, मकान, जमीन की जांच की परवाह नहीं करनी चाहिए। मैं कह रहा हूं बुलडोजर चला दें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। जनता देखेगी कि विधायक की दुकानें तोड़ी गई। आवास विकास में चार जगह कांप्लेक्स बन रहे हैं और कितने बन चुके हैं। उनको टारगेट किया जा रहा है। यह निजी मामला है और इसका जवाब देंगे।

कांग्रेस संगठन का नहीं व्यक्तिगत था कार्यक्रम
विधायक बेहड़ के आह्वान पर हुए कार्यक्रम में उनसे जुड़े पार्टी के लोग शामिल हुए, लेकिन पदाधिकारियों ने दूरी बनाए रखी। संगठन का पदाधिकारी कार्यक्रम में नहीं आया। इससे रुद्रपुर में पार्टी संगठन दो फाड़ में नजर आया। एक तरफ बेहड़ समर्थक स्मार्ट मीटर की अर्थी निकालने सड़क पर उतरे, वहीं जिला व महानगर संगठन किनारे रहा। कई कांग्रेस के चेहरे वहां मौजूद नहीं रहे। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि यह संगठन का कार्यक्रम नहीं था। यह कार्यक्रम व्यक्तिगत था और उनको कोई सूचना नहीं थी। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की ओर से 14 फरवरी को जारी निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed