फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress Parivartan Yatra Will be today onwards

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा खटीमा से आज शुरु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congress Parivartan Yatra Will be today onwards
खटीमा में परिवर्तन यात्रा की तैयारी लेकर बैठक करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की तीन सितंबर को आयोजित परिवर्तन यात्रा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी की देखरेख में रैली के संचालन का दायित्व युवा विंग को सौंपा गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत अन्य प्रदेश स्तरीय नेता यहां पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत रोड स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कापड़ी ने बताया कि सुबह 10 बजे शहीद स्मारक पर उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद साढ़े 10 बजे रामलीला मैदान में जनसभा होगी। साढ़े 12 बजे रामलीला मैदान से परिर्वतन यात्रा नानकमत्ता की ओर प्रस्थान करेगी। कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक जसपुर आदेश कुमार चौहान, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सहप्रभारी दीपिका पांडेय सिंह, धर्माजी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, रणजीत रावत, जीत राम, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता आर्य, सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी शिल्पी अरोरा, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष एमएस भंडारी आदि मौजूद रहेंगे। बैठक में नवीन जोशी, नासिर खान, नरेंद्र कार्की, मंत्री सिंह, राशिद अंसारी, नरेश, सुखविंदर सिंह, अमर सिंह, ताहिर, ललित ज्याला, प्रीतम सिंह, पूरन कापड़ी, वीरु बसेड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पांच साल में प्रदेश बदहाली में : प्रदीप टम्टा
खटीमा। परिवर्तन यात्रा के लिए पहुंचे सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि भाजपा के पांच साल के शासन में प्रदेश बदहाल स्थिति में है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन का राग अलापने वाली भाजपा तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी है। युवा बरोजगारी की मार झेल रहे हैं तो किसान सड़कों में हैं। कमजोर तबके का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद टम्टा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की नींव खटीमा के सात आंदोलनकारियों की शहादत से पड़ी है। परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ भी यहीं से किया जाएगा। खटीमा से उठी चिंगारी प्रदेश तक फैलेगी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भुवन कापड़ी ने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल रही है। उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दे समाधान के बजाय हाशिए पर हैं। यहां ब्लॉक अध्यक्ष उमेश राठौर बॉबी, प्रभारी नगर अध्यक्ष रवीश भटनागर, विक्रम बुंगला, हिमांशु बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed