{"_id":"5e307f348ebc3e4ae459d5c7","slug":"congress-misguiding-the-public-over-caa-bhagat-kashipur-news-hld3713022185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए को लेकर कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह : भगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए को लेकर कांग्रेस जनता को कर रही गुमराह : भगत
विज्ञापन
काशीपुर/जसपुर। नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि मिशन 2022 चुनौती है। सभी कार्यकर्ता उनके साथ मिलकर इस चुनौती को स्वीकार कर पारी की शुरुआत करें। उन्होंने अगले महीने भाजपा पदाधिकारियों के प्रदेश के प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पहुंचने और उनकी समस्याएं जानने की योजना बनाई है। उनका लक्ष्य प्रत्येक कार्यकर्ता को संतुष्ट करना है। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं की जाएगी।
प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद मंगलवार को पहली बार काशीपुर आए बंशीधर भगत का लोनिवि विश्राम गृह में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, नरेंद्र मानस, राम मेहरोत्रा, नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, आशीष गुप्ता, खिलेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंतजार हुसैन के नेतृत्व में आए प्रधानों, नगर निगम के पार्षदों ने स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस सीएए के विरोध में मुसलमानों को गुमराह कर देश में अराजकता का माहौल बना रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को सीएए की सही जानकारी देने का आह्वान किया।
देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सौदा व नगर शाखा अध्यक्ष सुमित सौदा ने प्रदेश अध्यक्ष को डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो भेंट की। कार्यक्रम में राजू भंडारी, पार्षद संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार, महिला पार्षद संघ की अध्यक्ष अनिता कांबोज, सीमा चौहान,कल्पना चौहान, गुरविंदर सिह चंडोक, रियासत हुसैन, चंद्रकांता चौहान आदि थे।
विज्ञापन
इधर, जसपुर में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास कर रहा है। सीएए किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बनाया गया है। यह तो नागरिकता देने वाला कानून है। उन्होंने विभिन्न दलों को छोड़कर आए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने यहां अपील की कि कार्यकर्ता गुटबाजी खत्म कर भाजपा के लिए कार्य करें। वहां पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, मनोज पाल, मुकेश कुमार, अजय अग्रवाल, शीतल जोशी, डॉ सुदेश, गुरपेज सिंह, विनीत चौहान थे।