फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress leader brother dies after being hit by train in kashipur

Udham Singh Nagar Accident: कांग्रेस नेता के भाई की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, परिवार में कोहराम मचा

Sat, 18 Jan 2025 10:13 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 18 Jan 2025 10:13 AM IST
सार

ट्रेन की चपेट में आकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के छोटे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Congress leader brother dies after being hit by train in kashipur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

काशीपुर में ट्रेन की चपेट में आकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के छोटे भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
आईटीआई थाना पुलिस को सुबह लगभग दस बजे बाजपुर रोड स्थित बल्ली ढाबा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की सूचना मिली। एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। गेटमैन ने मृतक की पहचान कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा जंगी के छोटे भाई राजकुमार शर्मा (72) पुत्र रघुनाथ राय शर्मा निवासी रामनगर रोड इंदिरा कॉलोनी कटोराताल के रूप में की।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने बताया शुक्रवार सुबह राजकुमार बल्ली ढाबा के पास स्थित अपने खेत की देखभाल के लिए आए थे। उनके खेत रेलवे लाइन के दोनों ओर हैं। लोगों ने बताया कि राजकुमार मोबाइल फोन पर बात करते हुए एक खेत से दूसरे खेत की ओर रेलवे लाइन क्रॉस करके जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे लालकुआं से काशीपुर आने वाली ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया वह अपने पीछे पत्नी मधु शर्मा, बेटा रजत शर्मा व बेटी रागिनी और रुचिता को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed