फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress in 54 years private company working on the lines of: Tamta

54 सालों में कांग्रेस ने प्राइवेट कंपनी की तर्ज पर किया काम : टम्टा

Wed, 16 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर, रुद्रपुर Updated Wed, 16 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Congress in 54 years private company working on the lines of: Tamta
कपड़ा मंत्री टम्टा का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि देश में 54 साल राज करने वाली कांग्रेस ने एक प्राइवेट कंपनी की तरह लूटने का काम किया है। मोदी ने देश को विश्व गुरु बना रहा है। अब पुरानी खोई संपत्ति वापस मिलेगी। 2017 के चुनाव में कांग्रेस की प्रदेश सरकार का सफाया होगा। भाजपा सत्ता पर काबिज होगी।


 बुधवार को रामलीला मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कपड़ा मंत्री टम्टा ने कहा कि अटल सरकार ने उत्तराखंड राज्य की स्थापना की थी। इसे संवारने के लिए मोदी सरकार ने काम कर रही है। आपदा को लेकर हिमालय क्षेत्र के अल्मोड़ा में अध्ययन केंद्र स्थापित किया जा रहा है। साथ ही उत्तराखंड का ऊर्जा प्रदेश बनाने का लक्ष्य है। मोदी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं जिसका लाभ देश की जनता को मिल रहा है। टम्टा ने प्रदेश के मुखिया हरीश रावत को माफियाओं से सांठगांठ कर धन बटोरने सहित कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


संयोजक पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि मोदी ने देश की 125 करोड़ जनता का विश्वास जीता है। कांग्रेसी सहित काला धन कमाने वालों की नींद उड़ गई। मोदी ने पाकिस्तान सीमा पर सेना के हाथ खोल दिए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध योगराज पासी और संचालन भाजपा जिला महामंत्री राजेश कुमार, भाजपा नेता मेजर सिंह ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष राम मल्होत्रा, खिलेंद्र चौधरी, विलेश गुप्ता, दान सिंह रावत, रविंद्र बजाज, उत्तम दत्ता, विकास गुप्ता, सुनीता टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed