{"_id":"5890e5ed4f1c1bc24ee808bf","slug":"congress-held-in-the-promotional-material-for-roadways-bus-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में पकड़ी कांग्रेस की प्रचार सामग्री पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में पकड़ी कांग्रेस की प्रचार सामग्री पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Wed, 01 Feb 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट विधानसभआ सीट का इतिहास
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। चुनाव आयोग की स्टैटिक टीम ने कांग्रेस की प्रचार सामग्री से भरे छह बोरे बरामद किए हैं। ये बोरे रामनगर जा रही यूपी रोडवेज की बस में लावारिस हालत में मिले। बोरों में कांग्रेस प्रत्याशी रामनगर के रंजीत रावत और सल्ट की प्रत्याशी गंगा पंचोली की फोटो लगे बैच थे। बोरों को सीज करने के साथ ही स्टैटिक टीम प्रभारी ने चालक और परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
स्टैटिक टीम प्रभारी अमित की अगुवाई में मंगलवार सुबह चुनाव आयोग की टीम ने ढेला पुल के पास दिल्ली से आ रही मुरादाबाद रोडवेज डिपो की बस यूपी 22 एएन 2669 को रोककर चेकिंग की। बस में प्लास्टिक के छह बोरे मिले, जिन्हें यात्रियों ने अपना होने से इनकार कर दिया। चालक, परिचालक भी बोरियों के बारे में जानकारी नहीं दे पाए। जब टीम ने बोरों को जांचा तो उसमें कांग्रेस पार्टी के झंडे, प्लास्टिक के गोल बैच थे।
विज्ञापन
दो बोरों में मिले छह हजार बैचों में सल्ट प्रत्याशी गंगा पंचोली, मुख्यमंत्री हरीश रावत की फोटो छपी थी। वहीं चार बोरों में रखे 12 हजार बैच में रामनगर के कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत रावत, मुख्यमंत्री की फोटो छपी थी। बैच में वोट फार रंजीत रावत छपा था। मामले में बस चालक ज्ञान सिंह निवासी बिलासपुर रामपुर, परिचालक रोहिताश कुमार निवासी डिलारी मुरादाबाद के खिलाफ धारा 171 (एच) आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसआई लाखन सिंह ने बताया कि मामले की जांच टांडा चौकी प्रभारी दिनेश फर्त्याल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
किच्छा। स्टैटिक्स टीम ने रोडवेज की बस से भाजपा की प्रचार सामग्री बरामद की है। इधर कांग्रेस की प्रचार सामग्री बरामद की लेकिन अनुमति दिखाने पर छोड़ दी गई। टीम के अनुसार मंगलवार तड़के पांच बजे पटियाला से टनकपुर जा रही बस यूके 04पीए 1130 को जब रोका गया तो उसमें 4000 पोस्टर 200 स्टिकर, 70000 कार्ड मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। टीम ने रुद्रपुर चौराहे पर जा रहे ऑटो से कांग्रेस की सामग्री बरामद की। बाद में कांग्रेस की ओर से बरामद माल लौटाया गया।