{"_id":"588ce6dd4f1c1bbb7ecf7eee","slug":"congress-district-president-and-the-city-filed-a-lawsuit-against-president","type":"story","status":"publish","title_hn":" कांग्रेस जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, किच्छा
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट और नगर अध्यक्ष भूपेंद्र पाल सिंह के खिलाफ कोतवाली में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि 24 जनवरी की रात को नगर की सार्वजनिक संपत्तियों पर कांग्रेस पार्टी द्वारा पोस्टर लगाए गए थे। इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष को नोटिस दिया गया तो नगर अध्यक्ष भूपेंद्र पाल सिंह ने स्पष्टीकरण में बताया गया कि यह पोस्टर उन लोगों द्वारा नहीं लगाए गए हैं। कोतवाली में दोनों के खिलाफ लोक संपत्ति अधिनियम 2005 आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है।