फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress Cleaned the Kalyani river

कांग्रेसियों ने कल्याणी नदी को किया साफ, मार्च में आएंगे सोनू निगम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Congress Cleaned the Kalyani river
रुद्रपुर में कल्याणी नदी की सफाई करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कल्याणी नदी की स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कल्याणी नदी की सफाई की। प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक और अभिनेता सोनू निगम सात मार्च को कल्याणी नदी को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए रुद्रपुर पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर नगर निगम के साथ ही रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, देवभूमि व्यापार मंडल, डिसेबल स्पोर्टिंग सोसायटी, छठ घाट समिति, रुद्रपुर राइजिंग फाउंडेशन, भारत विकास परिषद, बंगाली युवा कल्याण समिति सहित कई संस्थाओं के लोग कल्याणी नदी की स्वच्छता अभियान में शामिल हो चुके हैं। अब कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस अभियान शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा, उपाध्यक्ष ओमकार सिंह ढिल्लो, सचिव चंद्रशेखर ओझा, रामकिशन कनौजिया आदि ने कल्याणी नदी की सफाई की। इधर, रोटरी क्लब के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि सात मार्च को बॉलीवुड गायक सोनू निगम भी रुद्रपुर पहुंच सकते हैं। वह लोगों को कल्याणी नदी की सफाई को लेकर जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed