फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress candidate Harish Rawat on the road shows showed strength

रोड शो में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने दिखाई ताकत

Tue, 09 Apr 2019 12:34 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: yashwant yashwant Updated Tue, 09 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate Harish Rawat on the road shows showed strength
जसपुर में रोड शो निकालते कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने समर्थकों के साथ सोमवार को काशीपुर, जसपुर और बाजपुर में रोड शो कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। रावत ने कहा कि वह सभी को रोजगार देने, विकास और किसानों के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में हैं। रोड शो के दौरान कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर रावत का स्वागत किया। 
विज्ञापन


जसपुर में रोड शो करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रावत सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे कृषि उत्पादन मंडी समिति (काशीपुर) के अतिथिगृह पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंडी से जसपुर के विधायक आदेश चौहान, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, मनोज जोशी, संदीप सहगल, मुक्ता सिंह आदि नेताओं की मौजूदगी में गाड़ियों के काफिले के साथ रोड शो किया। संक्षिप्त संबोधन में हरदा ने काशीपुर क्षेत्र में विकास अवरुद्ध करने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


उन्होंने बेरोजगारी, किसानों की बदहाल स्थिति व जीएसटी आदि को लेकर भाजपा को घेरा। रोड शो डिजाइन सेंटर, जसपुर बस स्टैंड, टांडा तिराहा, स्टेशन रोड, एमपी चौक, चीमा चौराहा, स्टेडियम चुंगी, चामुंडा विहार, गिरीताल, जसपुरखुर्द होते हुए चैती चौराहे से होकर बाजपुर की ओर रवाना हो गया। वहां विनोद वात्सल्य, विमल गुड़िया, मुकेश मेहरोत्रा, हरीश कुमार सिंह, अरुण चौहान, शिवम शर्मा, इंदर सेठी, सुरेश शर्मा, सार्थक अरोरा, हरदीप सिंह हैरी आदि थे। इधर, बाजपुर और केलाखेड़ा में भी हरदा ने रोड शो कर वोट मांगे। यहां रावत ने ट्रैक्टर पर बैठकर रामपुर रोड, मुंडिया तिराहा, मुख्य चौक, बेरिया दौलत तिराहे सहित अन्य स्थानों पर रोड शो किया। हरदा ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष रीना कपूर, सुरजीत अग्निहोत्री, राजेंद्र बेदी, अनिल सेन, दर्शन लाल, सुनीता टम्टा आदि थे। इधर, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा, दलजीत सिंह रंधावा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूर्व सीएम हरीश रावत से मुलाकात कर उन्हें कर्जमाफी सहित तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। केलाखेड़ा में पूर्व सीएम रावत को स्वागत करने वालों में डीसीबी के पूर्व उपाध्यक्ष समीर पाठक, संजीव शर्मा, सतीश सुधा, राजेंद्र पाल,डीएल शर्मा, जावेद, जैदी, निसार अहमद आदि थे। जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा के समक्ष दिवाकर महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद दिवाकर कांग्रेस में शामिल हुए। 

हरदा ने रुद्रपुर में रोड शो कर की वोट की अपील 
रुद्रपुर। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ शहर में रोड शो निकालकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट की अपील की। सोमवार शाम करीब 6:45 बजे कांग्रेस प्रत्याशी रावत का रोड शो रुद्रपुर गाबा चौक पहुंचा। जगह-जगह पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने हरदा का फूल मालाओं से स्वागत किया। यहां से गल्ला मंडी, भगत सिंह चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, गांधी पार्क व डीडी चौक के साथ ही शहर के अन्य मार्गों से होता हुए बगवाड़ा पहुंचा। इसके बाद उनका काफिला किच्छा की ओर रवाना हो गया। वहां पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, संजय जुनेजा, हरीश अरोरा, सुशील गाबा, सौरभ चिलाना आदि थे। इससे पूर्व हरदा ने गदरपुर और दिनेशपुर में भी रोड शो कर जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। देर शाम हरदा का काफिला किच्छा से होते हुए सितारगंज पहुंचा। ब्यूरो 


खटीमा में कांग्रेसियों ने किया जनसंपर्क 
खटीमा। नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के चुनाव प्रचार में कांग्रेसियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम पुत्र एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव आनंद रावत ने मझोला में नुक्कड़ सभा कर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की। वहां दलजीत गोराया, महेश जोशी, दान सिंह राणा, बलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि थे। इधर, कार्यकर्ताओं ने चकरपुर, बिचपुरी, बूढ़ाबाग, नौगवांनाथ पटिया, महतगांव, कुटरा, अलाविर्दी आदि गांवों में जनसंपर्क किया। वहां उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भगवान जोशी, गणेश मुंडेला, भूपेंद्र भंडारी, जानकी गोस्वामी, राजकुमारी आदि थे। वहीं, पालिकाध्यक्ष सोनी राणा ने महिला टीम के साथ उईन, बनकटिया, बनभूड़िया आदि गांवों में और किसान नेता प्रकाश तिवारी, भुवन कापड़ी, देवेंद्र जुनेजा आदि ने चारूबेटा, जमौर, कंचनपुरी, मझोला, पोलीगंज, कलियर फार्म में घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed