फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress, BJP and BSP code of conduct violation notice

कांग्रेस, भाजपा और बसपा को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस

Mon, 30 Jan 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज Updated Mon, 30 Jan 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
 चुनाव निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर प्रचार करने वाली कांग्रेस, भाजपा व बसपा को नोटिस जारी किए हैं। आरओ कुमार ने बताया कि तीनों दलों के नेताओं ने सरकारी भवनों पर अपने झंडे व होर्डिंग लगाए हैं। जिन्हें जब्त करने के पालिका ईओ को निर्देश दिए गए हैं। इधर, नानकमत्ता के भाजपा व बसपा प्रत्याशियों को भी नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन



  रविवार को 69 विधानसभा के चुनाव निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि शहर में विभिन्न सरकारी भवनों पर कांग्रेस के 18, भाजपा के 32 और बसपा के 15 झंडे व होर्डिंग लगे पाए गए। जिनकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। बताया कि आदर्श आचार संहिता के नियमों के तहत किसी भी सरकारी संपत्ति पर कोई भी प्रत्याशी या पार्टी प्रचार सामग्री नहीं लगा सकती। लेकिन, तीनों पार्टियों ने शहर में अपने झंडे व होर्डिंग लगाए हैं। तीनों पार्टियों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


साथ ही पालिका ईओ सरिता राणा को प्रचार सामग्री उतारकर जब्त करने के निर्देश दिए हैं। इधर, नानकमत्ता के चुनाव निर्वाचन अधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रेम सिंह राणा ने 23 जनवरी को नामांकन रैली के लिए नौ छोटे वाहन व एक ट्रैक्टर ट्राली की अनुमति ली थी। लेकिन, रैली में अनुमति से अधिक 35 कार, 15 थ्री व्हीलर, 350 बाइक, एक बस व एक ट्रक का प्रयोग किया गया। स्वीकृत पैमाने से बड़ा ध्वज लगाया और 400 झंडे व चार फ्लैक्सी लगाई। इसके अलावा 24 जनवरी को बसपा के प्रत्याशी शीशराम राना ने आठ वाहनों की अनुमति ली थी और रैली में 12 कारें, एक छोटा हाथी, तीन ट्रैक्टर ट्राली व 63 बाइकों का प्रयोग किया। 180 कपड़े के झंडे लगाए और खाने के पैकेटों का वितरण किया। दोनों को नोटिस जारी किया गया है। उनके चुनावी खर्च में पैसा जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed