फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress Alleges Fake Cases

जनता की आवाज उठाने वालों पर फर्जी केस दर्ज कर किया जा रहा उत्पीडन: पाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Congress Alleges Fake Cases
सकतारगंज में पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व विधायक नारायण पाल व कांग्रेसी। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। पूर्व विधायक और जिला पंचायत सदस्य पर रंगदारी का मुकदमा दर्ज होने से कांग्रेसियों में रोष है। पूर्व विधायक नारायण पाल ने आरोप लगाया कि पुलिस सत्ता के दबाव में जनता की आवाज उठाने वालों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। वहीं, जिला पंचायत सदस्य उत्तम आचार्य ने कहा कि अगर आरोप साबित हुए तो वे फांसी पर लटकने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी अनवार अहमद के आवास पर पत्रकार वार्ता हुई। पाल ने कहा कि एक साल के भीतर उन पर पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पाल ने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा विश्वास है। प्रदेश स्तर से भी शासन में अफसरों को बताया गया है। कांग्रेस मजबूती से अत्याचारों के खिलाफ लड़ेगी। वहीं, आचार्य नेकहा कि नदी के किनारे सब्जी की पॉलेज लगाई गई है। रिवर ट्रेनिंग के तहत सिल्ट खुदान हो रहा है। ठेकेदार के लोग पॉलेज उखाड़ खुदान कर रहे थे। ग्रामीणों के बुलाने पर वे जनप्रतिनिधि होने के नाते पुलिस बल और पत्रकारों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचे। उन्होंने खेत उजाड़ने का विरोध किया और सीमांकन के बाद खनन शुरू कराने की बात कही। कहा कि यदि आरोप साबित हुए तो उन्हें फांसी दे दी जाए। इस पर वह रो पड़े। पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि चुनावी रंजिश में कांग्रेसियों पर लगातार फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। वहां पर शाकिर अली खां, मुख्त्यार अंसारी, बलवीर सिंह बल्ली, इस्तियाक अंसारी, मोहसिन मियां आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed