फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   congres politician Protested.

ऑक्सीजन सिलिंडरों की कमी के खिलाफ दिया सांकेतिक धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
congres politician Protested.
ऑक्सीजन सिलिंडरों की बढ़ रही कमी के खिलाफ कांग्रेस जिला महासचिव सुशील गाबा ने अपने आवास पर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि देश को जितने ऑक्सीजन सिलिंडरों की जरूरत है, उतना भारत में रोज बन सकता है फिर भी मरीजों को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। कहा कि गुजरात के गांधीधाम सेज में देश के कुल दो तिहाई ऑक्सीजन सिलिंडर बनते हैं। पिछले 10 दिनों इस सेज के सभी प्लांट बंद हैं। आम जनता को इस मामले में भाजपा के लोगों से सवाल करना चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन

रुद्रपुर और काशीपुर में खुले प्लाज्मा बैंक
गदरपुर। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने रुद्रपुर और काशीपुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा बैंक खोलने की मांग उठाई है। बृहस्पतिवार को को रुद्रपुर के सिविल लाइन में हुई बैठक में उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री संदीप चावला संदीप चावला ने कहा कि इस आपात घड़ी में ऊधमसिंह नगर में एक भी प्लाज्मा बैंक नहीं है। बैंक न होने के कारण प्लाज्मा डोनेट भी नही हो पा रहा है। वहां पर दिलजीत सिंह, प्रवीण अरोरा, जगजीत सिंह, नवनीत शर्मा, नमन सिंह, संजय आर्य, हरविंदर सिंह बिन्नी, संजय राडू आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन

गदरपुर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मांग
गदरपुर। नगर पालिका के दो सभासदों परमजीत सिंह और मनोज गुंबर ने ईओे हरिचरण सिंह को सौंपे ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र के मरीजों को ऑक्सीजन के लिये एक शहर से दूसरे शहर भटकना पड़ रहा है। कहा कि नगर पालिका में धन की कोई भी कमी नहीं हैं। इसमें राज्यवित्त एवं 15वें वित्त की बड़ी धनराशि भी शामिल हैं। इस धनराशि से गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया जा सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed