{"_id":"603aa2738ebc3ee93b725586","slug":"confrontation-of-lekhpal-and-advocate-bazpur-news-hld416420241","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैसियत प्रमाण पत्र पर को लेकर लेखपाल और अधिवक्ता के बीच तकरार, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैसियत प्रमाण पत्र पर को लेकर लेखपाल और अधिवक्ता के बीच तकरार, हंगामा
बाजपुर तहसील दफ्तर में हंगामा के बाद लगी भीड़।
- फोटो : BAZPUR
Link Copied
बाजपुर। हैसियत प्रमाणपत्र पर आख्या रिपोर्ट को लेकर महिला लेखपाल और अधिवक्ता के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। इससे तहसील दफ्तर में एक घंटे तक अफरातफरी रही। लेखपाल और अधिवक्ता ने समर्थकों केे साथ एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीरें दी है।
विज्ञापन
महिला लेखपाल इंदू भट्ट ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार करीब दो बजे अपने दफ्तर में राजकीय कार्य कर रही थीं। इस बीच एक अधिवक्ता ने हैसियत प्रमाणपत्र पर आख्या रिपोर्ट लगाने को कहा। इस प्रमाण पत्र पर दस्तावेज पूर्ण नहीं होने पर पहले उन्होंने आपत्ति लगा दी थी। उन्होंने ऑनलाइन आवेदन करने को कहा था। जिस पर अधिवक्ता की ओर से जबरन आख्या रिपोर्ट लगाने का दबाव बनाया गया। मना करने पर अधिवक्ता ने गालीगलौच की। इस दौरान अन्य अधिवक्ताओं ने आकर भी उनके साथ अभद्रता की। वहीं, अधिवक्ता सज्जाद अली ने समर्थकों के साथ कोतवाली में तहरीर देकर एक हल्का लेखपाल पर उसके एक मुवक्किल के हैसियत प्रमाण पत्र के बारे मेें पूछताछ करने पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। तहरीर में बताया कि लेखपाल ने आवेदन पत्र को निरस्त करने की बात कही। लेखपाल ने झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। वहीं, बार एसोसिएशन ने इस मामले में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रमाणपत्रों के एवज में सुविधा शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है। इधर, सीओ दीपशिखा अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।