फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Conflicts over mining material unloading

खनन सामग्री उतारने को लेकर विवाद

Sat, 30 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 30 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

एनएच निर्माण करने वाली कार्यदायी कंपनी के स्टोन क्रशर पर खनन सामग्री उतारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। तैस में आए एक पक्ष के लोगों ने क्रशर के कांटे के पास ही फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन


इससे हड़कंप मच गया। फायर झोंकने वाला युवक मौके से फरार हो गया। जबकि, वाहन स्वामियों ने उसके साथी युवक को पकड़ लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मामले की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे चीकाघाट गांव स्थित कार्यदायी कंपनी के स्टोन क्रशर पर लगे कांटे पर खनन सामग्री उतारने के लिए ट्रैक्टर ट्राली और अन्य भारी वाहनों की कतार लगी हुई थी। इस दौरान एक खनन कारोबारी ने अपनी ट्रैक्टर ट्राली को कतार से निकाल कर अन्य वाहनों के आगे लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ट्रैक्टर ट्राली वाले कारोबारी और अन्य वाहन स्वामियों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते ट्रैक्टर ट्राली पक्ष ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इससे कांटे पर भगदड़ मच गई। दूसरे पक्ष के वाहन स्वामियों ने फायरिंग करने वाले खनन कारोबारियों में से एक युवक को धर दबोचा। जबकि, मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। 


एसएसआई दिनेश फर्त्याल ने बताया कि खनन सामग्री उतारने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। वाहन स्वामी ने ट्रैक्टर ट्राली चालक पर मारपीट, गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। फायरिंग होने की कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जाएगी। जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed