फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   conflict in Hospital employess and other people.

अस्पताल कर्मियों और तीमारदारों के बीच चले लाठी-डंडे, कई घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
conflict in Hospital employess and other people.
बाहर खड़ी बाइक गायब होने पर सीसीटीवी फुटेज दिखाने के विवाद को लेकर निजी अस्पताल कर्मियों और भर्ती मरीज के तीमारदारों के बीच विवाद हो गया। उनके बीच खूब लाठी-डंडे चले। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना कुंडा के ग्राम लालपुर निवासी ऋषि पाल ने बताया कि उसने अपनी पांच माह की बेटी को जसपुर बस अड्डे के सामने स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। भर्ती के समय अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची का इलाज ईएसआई कार्ड से हो जाने की जानकारी दी थी लेकिन छुट्टी करते समय बिल बनाकर थमा दिया और उसका ईएसआई कार्ड स्वीकार नहीं किया। बच्ची की छुट्टी कराने के बाद वह अस्पताल से बाहर निकला तो बाहर खड़ी उसकी बाइक वहां से गायब थी। उसने बाइक चोरी की सूचना बांसफोड़ान चौकी को दी। बाद में उसने अस्पताल प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज चेक कराने को कहा तो अस्पताल कर्मी उस पर भड़क गए। आरोप है कि कर्मियों ने उस पर लाठी, डंडों और हॉकी से हमला कर दिया।
विज्ञापन

उसे बचाने का प्रयास करने पर अस्पताल कर्मियों ने लालपुर निवासी गौरव और टांडा उज्जैन निवासी बबलू को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। गौरव के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। बबलू के हाथ में तीन जगह फ्रैक्चर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने टांडा उज्जैन निवासी राहुल की तहरीर पर जगजीत सिंह उर्फ जग्गा और उसके 7-8 अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के मानपुर निवासी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा की तहरीर पर ग्राम लालपुर बक्सौरा निवासी राहुल, संजीव व गौरव के खिलाफ अस्पताल में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

अस्पताल के बाहर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस प्रकरण में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एपी कोंडे, सीओ काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed