फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   condition of three children deteriorated after eating food during religious rituals in kichha

kichha: धार्मिक अनुष्ठान में खाना खाने से तीन बच्चों की हालत बिगड़ी, मुंह में छाले...होठों पर सूजन; सभी भर्ती

Tue, 16 Apr 2024 09:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 16 Apr 2024 09:06 PM IST
सार

किच्छा में अष्टमी के मौके पर एक घर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में खाना खाने से तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चों के मुंह में छाले पड़ गए और होठों पर सूजन आ गई। बच्चों को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
condition of three children deteriorated after eating food during religious rituals in kichha
धार्मिक अनुष्ठान में खाना खाने से बच्चों की हालत बिगड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा में अष्टमी के मौके पर एक घर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में खाना खाने से तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई। बच्चों के मुंह में छाले पड़ गए और होठों पर सूजन आ गई। बच्चों को बेहोशी की हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


प्रीतिपुर पुलभट्टा निवासी जितेंद्र अपनी पत्नी मीना देवी, दो बेटी लवली (12), भूमिका (8) व बेटे मयंक (6) के साथ चार महीने से किच्छा की पंत कालोनी में किराए के मकान में रह रहे हैं। जितेंद्र ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे कालोनी के ही एक घर में अष्टमी पर धार्मिक अनुष्ठान था। जिसमें कालोनी के कुछ बच्चाें के साथ ही उनकी दोनों बेटियां और बेटे ने प्रसाद खाया था। खाना खाने के बाद उनके बच्चों के मुंह में जलन हो गई और मुंह लाल हो गया। मुंह के भीतर छाले व होठों पर सूजन हो गई। जिसके बाद बच्चों ने बोलना बंद कर दिया और रोने लगे।
विज्ञापन


इस पर बच्चों को बेहोशी की हालत में किच्छा सीएचसी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जिसके बाद तीनों को जिला चिकित्सालय लेकर आए। सर्जन डॉ. विवेक राजदेव व जूनियर रेजीडेंट डॉ. आकाश महाजन ने तीनों बच्चों को भर्ती कर उनका इलाज शुरु कर दिया। पिता जितेंद्र ने आरोप लगाया कि गृह स्वामी ने बच्चों की हालत बिगड़ने पर उनकी सुध नहीं ली और न ही अभी तक अस्पताल में देखने आए। इधर डॉ. आकाश महाजन ने भर्ती बच्चों में फूड एलर्जी या फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- UPSC CSE 2023 Final Result: पिथौरागढ़ के संदीप सिंह ने हासिल की 906वीं रैंक, पिता चलाते हैं राशन की दुकान

उन्होंने कहा कि तीनों बच्चों का इलाज किया जा रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ की देखरेख में इलाज होगा। जरूरत पड़ने पर ईएनटी विशेषज्ञ भी बच्चों को इलाज करेंगे। बच्चों में फूड एलर्जी होने की अधिक संभावना है। अब ये फूल एलर्जी है या फिर फूड प्वाइजनिंग हुआ है। इसके लिए चिकित्सीय जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed