{"_id":"66d0d89e9d980f051309cc26","slug":"complaint-of-conjunctivitis-due-to-sticky-heat-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-105323-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चिपचिपी गर्मी के कारण रही कंजक्टिवाइटिस की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चिपचिपी गर्मी के कारण रही कंजक्टिवाइटिस की शिकायत
Fri, 30 Aug 2024 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 30 Aug 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। बरसात में गर्मी और उमस के कारण आंखों की बीमारियां बढ़ रही हैं। इनमें कंजक्टिवाइटिस के मामले भी शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, कंजक्टिवाइटिस एक तरह का संक्रमण है जो कंजक्टिवा की सूजन की वजह से बनता है। बरसात में तापमान गिरने और नमी की वजह से बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी बढ़ने लगती है। सितारगंज उप जिला अस्पताल के डाॅ. रविंद्र सिंह ने बताया कि आंखों की देखभाल और मामूली एहतियात बरतकर खुद को संक्रमित होने से बचाया जा सकता है
संक्रमण से ऐसे करें बचाव
1. हाथों की स्वच्छता बनाए रखें और अपने हाथ बार-बार धोएं।
2. आंखों के मेकअप और तौलिये जैसी निजी वस्तुओं को साझा करने से बचें।
3. अपने तकिये के कवर को बार-बार बदलें।
4. जिन लोगों को आई फ्लू है, उनके साथ करीब जाने से बचें।
संक्रमित लोगों के लिए उपाय
1. डॉक्टर की सलाह पर एंटीबायोटिक मरहम या लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप ले सकते हैं।
2. फ्लू होने पर नियमित रूप से हाथ व आंखों को बार-बार धोएं।
3. आंखों को बर्फ से सिकाई करें।
4. आई ड्रॉप डालने से पहले भी अपने हाथ को अच्छे से साफ कर लें।
5. बाहर जाते वक्त काला चश्मा का प्रयोग करें।