फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Companies operating on paper to evade taxes in Rudrapur

Uk: टैक्स चोरी के लिए कागजों में चल रहीं कंपनियां, फर्जी बिलों के मामले में कार्रवाई तेज

Sat, 27 Dec 2025 12:35 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 27 Dec 2025 12:35 PM IST
सार

ऊधमसिंह नगर जिले में अवैध रूप से मैन पावर सप्लाई के मामलों पर जीएसटी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद विभाग ने फर्जी कंपनियों के जरिये टैक्स चोरी करने वाले मैन पावर सप्लायरों के खिलाफ व्यापक जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Companies operating on paper to evade taxes in Rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 ऊधमसिंह नगर जिले में अवैध रूप से मैन पावर सप्लाई के मामलों पर जीएसटी विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों और इनपुट के बाद विभाग ने फर्जी बिलिंग और कागजी कंपनियों के जरिये टैक्स चोरी करने वाले मैन पावर सप्लायरों के खिलाफ व्यापक जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से न केवल राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है बल्कि ईमानदार कारोबारियों को भी प्रतिस्पर्धा में नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिले में सौ से अधिक फर्जी कंपनियां सिर्फ टैक्स चोरी के लिए महज कागजों में ही चल रही हैं। जांच के दौरान सामने आया कि कुछ मैन पावर सप्लायर बिना किसी वैध पंजीकरण और वास्तविक कर्मचारियों के नाम पर कंपनियां बनाकर उद्योगों और संस्थानों को श्रमिक उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन

इसके बदले में ये सप्लायर फर्जी जीएसटी बिल जारी कर इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत लाभ उठा रहे हैं। कई मामलों में कर्मचारियों का ईपीएफ, ईएसआई जमा नहीं किया जा रहा जबकि कागजों में सब कुछ वैध दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां चल रहा कितना फर्जीवाड़ा

विकासखंड फर्जी कंपनियों की संख्या

सितारगंज             13

खटीमा                10

किच्छा                16

गदरपुर               14

बाजपुर               10

जसपुर               10

काशीपुर             17

जसपुर                8

अर्बन क्षेत्र            12

अब साइबर विशेषज्ञों की ली जा रही मदद

ऐसे नेटवर्क को तोड़ने के लिए जीएसटी विभाग विशेषज्ञों की मदद ले रहा है। डिजिटल ट्रांजेक्शन, बैंक खातों, मोबाइल लोकेशन, आईपी एड्रेस और जीएसटी पोर्टल की गतिविधियों का विश्लेषण किया जा रहा है। तकनीकी जांच से फर्जी कंपनियों के पीछे काम कर रहे असली संचालकों की पहचान की जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि कई सप्लायर एक ही पते पर दर्जनों कंपनियां दिखाकर करोड़ों रुपये का लेनदेन कर रहे हैं। इन कंपनियों के निदेशक या प्रोप्राइटर या तो फर्जी हैं या फिर ऐसे लोग हैं जिनकी आर्थिक स्थिति और पृष्ठभूमि इस तरह के बड़े कारोबार से मेल नहीं खाती। जांच में दस्तावेज पर हैंडराइटिंग, डिजिटल सिग्नेचर और बैंक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। जीएसटी विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। संदिग्ध मैन पावर सप्लायरों के ठिकानों पर छापे मारे जाएंगे, रिकॉर्ड जब्त किए जाएंगे और पूछताछ की जाएगी।

फर्जी मैन पावर सप्लायरों के खिलाफ जांच की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। अंतरराज्यीय स्तर पर विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर टैक्स चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। जल्द ही अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की जाएगी। -विनय प्रकाश ओझा, उपायुक्त (प्रवर्तन)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed