फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Compact station will be establed in kashipur

भीड़ वाले स्थानों पर बनेंगे कॉम्पेक्ट सब स्टेशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Compact station will be establed in  kashipur
काशीपुर के ईई विजय सकारिया। - फोटो : KASHIPUR
ऊर्जा निगम ने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कमर कस ली है। दो करोड़ की लागत से भीड़ वाले पांच स्थानों पर एक-एक हजार केवीए के पांच नए ट्रांसफार्मर लगाने की प्रस्ताव बनाकर भेजा है। विभाग ने इसे कॉम्पेक्ट सब स्टेशन का नाम दिया है।
विज्ञापन

नगर के कई स्थानों पर बिजली के ट्रांसफार्मर खुले में रखे हुए हैं। जहां पर तारों का जाल बिछे होने के साथ ही बारिश में पानी गिरने से जमीन पर करंट दौड़ने का खतरा बना रहता है। जिससे हर वर्ष कोई न कोई व्यक्ति या मवेशी की करंट लगने से मौत हो जाती है। जिसका संज्ञान लेकर विभाग ने जीजीआईसी, मोहल्ला किला, मुंशीराम चौराहा, एमपी चौक, पुरानी अनाज मंडी चौराहा को चयनित किया।
विज्ञापन

इन स्थानों पर खुले में रखे ट्रांसफार्मरों को हटाकर एक हजार केवीए के ट्रांफार्मर बंद बॉक्स में लगाए जाएंगे। तारों के जाल को खत्म कर ट्रांसफार्मर से निकलने वाली एक इंसुलेटेड तार को विद्युत पोल से जोड़ा जाएगा। तारों का जाल हटने, इंसुलेटेड केबल लगने से जमीन पर करंट आने की समस्या से निजात मिलेगी। जिसके चलते करंट से मवेशियों और व्यक्तियों की जान बच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने एक सप्ताह पूर्व ही दो करोड़ की लागत से पांच स्थानों का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद शीघ्र कॉम्पेक्ट सब स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। ईई विजय सकारिया ने बताया कि भीड़ वाले पांच स्थानों के ट्रांसफार्मर को हटाकर कॉम्पेक्ट सब स्टेशन का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed