{"_id":"6a3ad6da9ea4ca59fa0c1828","slug":"committee-chairman-offers-suggestions-for-the-convenience-of-hajj-pilgrims-sitarganj-news-c-242-1-rdp1025-143318-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: हज यात्रियों की सुविधा के लिए समिति अध्यक्ष ने दिए सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: हज यात्रियों की सुविधा के लिए समिति अध्यक्ष ने दिए सुझाव
Wed, 24 Jun 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। उन्होंने मुंबई में हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ शनावास सी से मुलाकात कर यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
मंगलवार को हुई मुलाकात में खतीब अहमद ने मांग की कि पिछले वर्ष की तरह उत्तराखंड के हज यात्रियों के लिए मदीना मुनव्वरा और मक्का मुकर्रमा जाने वाली उड़ानों का शेड्यूल एक साथ निर्धारित किया जाए। उन्होंने विशेष परिस्थितियों में अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी सुझाव दिया, ताकि यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार बुकिंग कराने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि हज यात्रियों की उड़ानों का शेड्यूल दो से तीन दिनों के भीतर एक साथ जारी किया जाना चाहिए, जिससे यात्री यात्रा संबंधी तैयारियां समय पर कर सकें।
खतीब अहमद ने बताया कि हज-2027 के लिए यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ ने उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है। संवाद