{"_id":"a19be566613e2734647e896bcd712a26","slug":"cm-to-meet-with-legislators-broke-on-friadion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों को सीएम से नहीं मिलने देने पर भड़के विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों को सीएम से नहीं मिलने देने पर भड़के विधायक
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक पुष्कर सिंह धामी उस समय बिफर पड़े जब उनके पास कुछ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आईं और उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस सीएम से नहीं मिलने दे रही। यहां तक की उनके ज्ञापन तक फट गए हैं। जिस पर विधायक भड़क गए और कार्यकत्रियों को साथ लेकर सीएम रावत के पास जाने लगे। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा घेरे के अधिकारियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो विधायक धामी आग बबूला हो गए।
किसी तरह एसएसपी नीलेश आनंद भरने और डीएम डा. पंकज पांडे विधायक को समझा बुझाकर पंडाल से बाहर लेकर आए। विधायक धामी ने सीएम रावत के जनता दरबार को फ्लाप शो बताया। उन्होंने कहा कि फरियादियों को जनता से मिलने नहीं दिया गया। यहां आने वाले फरियादियों के ज्ञापन तक अधिकारियों ने फाड़ दिए। उन्होंने कहा कि सीएम की घोषणाएं हवाई साबित हो रही हैं। इधर भाजयुमो के जिला महामंत्री अमित कुमार पांडे ने सीएम पर शहीदों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक के जितने भी सीएम रहे उन्होंने यहां आने पर शहीद स्मारक पर पहुंच कर शहीदों को नमन किया, लेकिन सीएम हरीश रावत ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने की जहमत नहीं उठाई।