फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM's assurance ointment on the wounds of the disaster affected

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में ट्रैक्टर में बैठकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर लिया जायजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
CM's assurance ointment on the wounds of the disaster affected
खटीमा के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में पीड़ितों की समस्या सुनते सीएम धामी। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकसागर से प्रतापपुर पहुंचकर ट्रैक्टर में सवार होकर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रतापपुर नंबर सात, जंगल जोगीठेर, जादोपुर, मोहम्मदपुर भूड़िया, भगचुरी, खुदागंज आदि में हुए नुकसान का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री आपदा धन सिंह रावत, विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह साथ थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी प्रतापपुर नंबर सात स्थित दूरना पैलेस से ट्रैक्टर में सवार होकर प्रतापपुर पहुंचे। अतिवृष्टि से पीड़ित संतोष विश्वास, मेवा राम के घर पहुंचकर उनका हाल जाना और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने नौसर, बंडिया, मोहम्मदपुर भूड़िया, में अतिवृष्टि से बर्बाद आलू, मटर और धान की फसल का जायजा लिया। सीएम ने विभिन्न ग्रामों में मिले लोगों, किसानों को आश्वासन दिया कि हर संभव सरकार मदद करेंगी। सीएम धामी ने नौसर, भगचुरी, खुदागंज आदि ग्रामों में हुए किसानों के नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

उसके बाद ईस्टर फैक्टरी पहुंचकर सीएम ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए। पत्रकारों से वार्ता में उन्होेंने कहा कि वह प्रदेश में अतिवृष्टि का हवाई एवं मोटर मार्ग से जायजा ले रहे हैं। प्रत्येक जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह क्षेत्र में हुए नुकसान का सही आंकलन करें ताकि बाढ़ पीड़ितों, किसानों को उनकी फसल का उचित मुआवजा दिया जा सके। सीएम ने सड़कों से मलबा हटाने, आवागमन सुचारु करने तथा पर्यटकों को उत्तराखंड प्रदेश में इस विषम परिस्थिति में सहयोग करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर पहुंचे, दुकानदारों से भी मिले
सीएम खटीमा से मेलाघाट रोड स्थित राजीव नगर पकड़िया बंगाली कालोनी बाढ़ पहुंचे। वहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। रेलवे क्रासिंग पर फाटक के बंद होने की वजह से सीएम धामी ने आसपास के दुकानदारों के हाल जाने। सीएम धामी ने किराना व्यापारी सेवा राम की दुकान में बैठकर व्यापारियों के हाल जाने। सर्राफ पब्लिक स्कूल के ग्राउंड पर बने हेलीपेड पर सीएम के चंपावत जाते समय महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरिया, धाना भंडारी, इंदिराचंद के नेतृत्व में अमाऊं के जलभराव की जानकारी ली। पूर्णागिरि कालोनी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य किशन सिंह किन्ना, योगिता बिष्ट, राजू अधिकारी आदि ने बरसात में होने वाले जलभराव की स्थिति से अवगत कराया। सीएम धामी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सीएम की फ्लीट में शामिल पुलिस की जिप्सी नौसर सड़क के रपटे में बही
खटीमा। जलभराव क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल पुलिस की जिप्सी नौसर सड़क में चल रहे पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर खेतों में बह गई, जिप्सी में मौजूद तीन पुलिस कर्मियों ने कूदकर जान बचाई। ग्रामीणों की मदद से जिप्सी को बहने से रोका। उसके बाद जिप्सी को बाहर निकाला गया।
बाढ़ से फसलों के नुकसान का मुआवजा देने को लेकर सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन
खटीमा। भाकियू जिलाध्यक्ष गुरसेवक सिंह एवं भाकियू (चढूनी) ब्लॉक अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में किसानों ने बाढ़ से फसलों के नुकसान का मुआवजा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बाढ़ से धान, गन्ना एवं अन्य फसलों के नुकसान का सर्वे कर प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा देने, धान का जल्द भुगतान दिलाने, नानकसागर डैम के कर्मचारियों पर लापरवाही से पानी खोलने की जांच कर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई करने समेत अन्य मांगें उठाईं। ज्ञापन देने वालों ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह, हरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह पप्पू, बलजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, बल्देब सिंह, गुरविंदर सिंह, राजेश पटेल, निर्मल सिंह, देवेंद्र सिंह, बलदेव सिंह चांदा, सतनाम सिंह, बलवंत सिंह आदि थे।

दौरे के दौरान ये लोग रहे मौजूद
डीएम रंजना राजगुरु, आईजी अशोक कुमार, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, एसपी डीएस कुंवर, सीडीओ आशीष भटगई, कुमाऊं कमिश्नर सुशील कुमार, मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रिंगू, सतीश गोयल, टीवीएस अध्यक्ष गोपाल बोरा, अजय मौर्य, सतीश भट्ट, विष्णु अग्रवाल, देवेंद्र चंद आदि मौजूद रहे।

खटीमा के प्रतापपुर से नौसर तक ट्रैक्टर में बैठककर जलभराव क्षेत्र का जायजा लेते मुख्यमंत्री पुष्

खटीमा के प्रतापपुर से नौसर तक ट्रैक्टर में बैठककर जलभराव क्षेत्र का जायजा लेते मुख्यमंत्री पुष्- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed