UK News: मुख्यमंत्री धामी करेंगे विकास योजनाओं का शिलान्यास, 46 करोड़ से अधिक के कार्यों को मिलेगी हरी झंडी
सीएम पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को काशीपुर दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वे राज्य स्तरीय निकाय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को काशीपुर दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वे राज्य स्तरीय निकाय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे।
बताया कि अब तक नगर निगम क्षेत्र में सड़क निर्माण के प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के तहत 505 सड़कों के निर्माण कार्य शुरू किए जा चुके और इनमें 70 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं। वहां पार्षद गुंजन प्रजापति, बीना नेगी, संजय शर्मा, पुष्कर बिष्ट, अब्दुल कादिर, दीपा पाठक, शरीफ मोहम्मद, मनीष मौजूद रहे।
सफाई, सुरक्षा और ट्रैफिक पर होगा नियंत्रण
मेयर ने बताया कि गैस आधारित पशु शवदाह गृह का निर्माण 3.40 करोड़ की लागत से होगा। इससे लावारिस पशुओं के शवों के निपटारे की समस्या दूर होगी। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 3.75 करोड़ से स्थापित हाइटेक कम्प्यूट्रीकृत कंट्रोल रूम से सभी 40 वार्डों की निगरानी, वाहनों के संचालन और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया डिजिटल रूप से संपन्न होगी। इसके लिए क्षेत्र में 200 से अधिक सीसीटीवी लगाए जाएंगे और इनको पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। 1.20 करोड़ की लागत से वर्टिकल गार्डन, ग्रीन बेंच, फ्लावर बेड और पौधारोपण कार्य भी शुरू किए जा रहे हैं।