फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Pushkar Singh Dhami said 32 PM Shri schools of the state will be developed with four crore rupees

खटीमा: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- प्रदेश के 32 पीएमश्री विद्यालयों का चार करोड़ से होगा विकास

Mon, 02 Nov 2026 08:09 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 02 Nov 2026 08:09 PM IST
सार

सीएम धामी ने खटीमा में बताया कि 32 पीएमश्री विद्यालयों के लिए चार करोड़ से अधिक और 1.45 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक के लिए आठ करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami said 32 PM Shri schools of the state will be developed with four crore rupees
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। प्रदेश के 32 पीएमश्री विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चार करोड़ रुपये से अधिक जारी किए गए हैं। कक्षा एक से 12 तक के 1,45,000 विद्यार्थियों को नोटबुक उपलब्ध कराने के लिए आठ करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

सोमवार को सीएम धामी ने सीमांत गांव नगला तराई में मॉडल प्राथमिक विद्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने 65.07 लाख की लागत से हाईस्कूल नगला तराई में बने मंच और परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि स्कूलों का उद्घाटन करना और बच्चों के बीच पहुंचना उनके लिए गौरवशाली क्षण है। उन्होंने स्कूल की स्मार्ट क्लास और प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में 70 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उनके लिए उच्च स्तर पर पांच आधुनिक कक्ष तैयार किए गए हैं। इनमें विशेष रूप से विकसित स्टेम लैब की स्थापना की गई है जहां बच्चे खेल-खेल में विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग और गणित की बारीकियों को सीख सकेंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक से जोड़ने के लिए 11वीं और 12वीं के मेधावी और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को टैबलेट उपलब्ध कराने का कार्य चल रहा है।

विज्ञापन

राज्य के 87 माध्यमिक विद्यालयों में वर्चुअल क्लास, 264 में स्मार्ट क्लास और 16 माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर लैब स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। 152 राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा आठ से 10 तक के 16,000 से अधिक विद्यार्थियों को कोचिंग संस्थाओं में निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जा रही है। 11 और 12 के विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की गई है। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ग्राम प्रधान देवेंद्र मेहरा, जिला पंचायत सदस्य सूरज धामी, दिनेश राणा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी शिक्षक तो कभी बच्चा बन गए सीएम
सीएम को अपने साथ देखकर स्कूल के बच्चे काफी खुश दिखे। सीएम भी उनके साथ कभी शिक्षक तो कभी मित्र बनकर पेश आए। उन्होंने बच्चों से हाथ मिलाया तो उन्हें झूला भी झुलाया। कक्षा में बच्चों के साथ उनके स्टूल में बैठकर संवाद किया। लाइब्रेरी में उनके साथ प्रयोगिक कार्य भी करने लगे। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से विषय संबंधी सवाल पूछे और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट और उपहार किए और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

डिजिटल लाइब्रेरी का काम पूरा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमश्री थारू राजकीय इंटर कॉलेज में 3.24 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण और विद्यालय के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। रुद्रपुर में एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से जिला पुस्तकालय और खटीमा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पांच करोड़ रुपये से नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 

सीमांत गांवों में विकास की असीम संभावनाएं
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से पहला गांव घोषित सीमांत के गांवों में विकास की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने इन क्षेत्रों में बागवानी, कृषि, महिला सशक्तिकरण, नौजवानों के स्टार्टअप, रोजगार और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से होने वाले विकास को रखा। उन्होंने मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में भी संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए इसे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में उपयोगी बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed