फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   cm pushkar singh dhami reached Nari Shakti Vandan Mahotsav in Rudrapur

CM Dhami: सीएम धामी बोले- हम ना रुकने वाले हैं, ना झुकने वाले हैं; ना हम पीछे हटने वाले हैं, जानें और क्या कहा

Wed, 10 Jan 2024 04:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 10 Jan 2024 04:57 PM IST
सार

बुधवार को सीएम धामी हेलीकॉप्टर से रुद्रपुर पहुंचे। सीएम के आगमन पर मुख्य बाजार में रोड शो का आयोजन किया गया। सीएम के स्वागत के लिए विभिन्न समाज और परिषदों की ओर से मंच सजाए गए थे। मंच पर बच्चों ने सांस्कृतिक के गीतो में नृत्य की प्रस्तुति की।

 

विज्ञापन
cm pushkar singh dhami reached Nari Shakti Vandan Mahotsav in Rudrapur
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारी शक्ति वंदन उत्सव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से रुद्रपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर मुख्य बाजार में रोड शो का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए विभिन्न समाज और परिषदों की ओर से मंच सजाए गए थे। मंच पर बच्चों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति के गीतो में सुंदर नृत्य की प्रस्तुति की।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी के रोड शो के दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रोड शो में मुख्यमंत्री के काफिले के आगेे- आगे छोलिया नृत्य समूह ने नृत्य किया। मुख्य बाजार में जगह- जगह देशज समाज, पूर्वांंचल समाज, जिंदगी जिंदाबाद समूूह, बंग समाज रुद्रपुर, सिख समाज रुद्रपुर, राष्ट्रीय योगी सेना उत्तराखंड, वंदेमातरम समूह, किसान मोर्चा भाजपा, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद रुद्रपुर, रुद्रपुर राइस मिलर्स की ओर से मंच सजाए गए थे। मंच पर मौजूद लोगो ने मुख्यमंत्री का हाथ जोड़ स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी मौजूद लोगोे के ऊपर पुष्पवर्षा की।

विज्ञापन


पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने पहाड़ी गानो में नृत्यकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत से पहले रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने मुख्य बाजार में सभी मंचो पर मौजूद लोगों से मुलाकात की। लोगों की भीड़ को पुलिस की ओर से बमुश्किल काबू किया गया। मुख्यमंत्री ने एक खुली जीप में सवार होकर रोड शो किया। मुख्यमंत्री के साथ वाहन मे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा और किच्छा के पूर्व विधायक राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- CM Dhami: रुद्रपुर में सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो, महिलाओं ने बरसाए फूल; उमड़ा जनसैलाब, देखें वीडियो

मुख्य बाजार में लागो ने छत पर चढ़कर मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा की। करीबन 40 मिनट तक मुख्यमंत्री का काफिला मुख्य बाजार में घूमता रहा। कई छोटे बच्चेे अपने परिजनो के साथ मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को मुख्य बाजार पहुंचे।

ड्रोन और दूरबीन से की गई निगरानी 
मुख्यमंत्री के काफिले की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। मुख्य बाजार की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। ड्रोन कैमरो के साथ दूरबीन लिए पुलिसकर्मी भी मुख्य बाजार की निगरानी करते दिखे। मुख्यमंत्री के काफिले की निगरानी के लिए महिला पुलिस कर्मी स्कूटी के साथ मौजूद रही। हर 500 मीटर पर एक पुलिसकर्मी छत से काफिले पर नजर बनाए हुए थे। एसएसपी मंजुनाथ टीसी मौके पर मौजूद होकर पल पल का जायजा लेते दिखे।

रुद्रपुर में नारी शक्ति वंदन महोत्सव में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हम ना रुकने वाले हैं, ना झुकने वाले हैं, ना हम पीछे हटने वाले हैं, हम निर्णय लेने वाले हैं। कई बार मुश्किल हालात आए, लेकिन जनता के हित में सभी निर्णय लिए गए। आगे भी ऐसा ही होगा।

लोकसभा चुनाव से पूर्व रुद्रपुर में हुए इस बड़े कार्यक्रम में सीएम ने महिला मतदाताओं को साधने की पूरी कोशिश की। सीएम ने कहा कि तराई में नजूल की समस्या का लगभग समाधान कर दिया गया है। इसका सबसे अधिक लाभ महिला शक्ति को मिला है। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया गया है। प्रदेश में लखपती दीदी, नंदा गौरा, महिला पोषण अभियान समेत तमाम योजनाएं चलाकर महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं सभी क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन कर कामयाबी के झंडे बुलंद कर रही हैं।

सीएम ने कहा कि कठोर नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण और लैंड जिहाद के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की गई है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने प्रदेश भर में दो लाख 33 हजार से अधिक बुद्धिजीवी, धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों और आम लोगों से रायशुमारी की है। जल्द ही इसका ड्राफ्ट हमें मिलने वाला है। इसके बाद जनअपेक्षाओं के अनुरुप इसे लागू करने का काम करेंगे।

22 जनवरी को घर-घर में दीपोत्सव मनाएं
सीएम ने जनसभा से प्रश्न किया कि क्या आपको पता है 22 जनवरी को क्या है। इस पर जनता ने कहा राम मंदिर। इसके बाद सीएम ने जय श्री राम और जय सिया राम के नारे सभा से लगवाए। सीएम ने कहा कि नारी शक्ति के संघर्षों और बलिदान की बदौलत श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। 22 जनवरी को सभी लोग घर-घर दीप जलाएं और दीपोत्सव मनाएं। महिलाओं की जिम्मेदारी है कि लोगों को अधिक से अधिक दीप जलाने के लिए जागरुक करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed