फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Pushkar Singh Dhami met the public at Lohiahead helipad and listened to their problems

खटीमा: मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न कटवाएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

Sat, 29 Aug 2026 10:01 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Sat, 29 Aug 2026 10:01 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami met the public at Lohiahead helipad and listened to their problems
खटीमा में जनता की समस्याएं सुनते सीएम धामी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लोगों की प्रत्येक समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा। उन्हें सख्त लहजे में निर्देशित किया कि जनता को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार सरकारी दफ्तराें के चक्कर न काटने पड़ें।

विज्ञापन

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री से मिलने के लिए चौड़ापानी, सुखापुल, दमगड़ा, बीसबीघा, नगला तराई, मल्ली नगला तराई, टेलीफाल, खेलड़िया, नारायण नगर आदि गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। सीएम ने लोगों की समस्याओं को सुनकर जल्द निदान का भरोसा दिलाया। इस मौके जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, दायित्वधारी मोहिनी पोखरिया, रंजीत सिंह नामधारी, किशन सिंह किन्ना, गंभीर सिंह धामी, पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, रंदीप पोखरिया, डॉ. नवीन भट्ट, नंदन सिंह खड़ायत, अमित पांडेय, भवानी भंडारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed