फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Pushkar Singh Dhami inaugurated the newly elected district office of BJP in kashipur

Uttarakhand: सीएम ने भाजपा के नवनिर्वाचित जिला कार्यालय का किया शुभारंभ, हवन-पूजन के साथ दी शुभकामनाएं

Thu, 16 Oct 2025 05:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 16 Oct 2025 05:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार दोपहर 2.30 बजे भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हवन पूजन कर कार्यालय का शुभारंभ किया।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami inaugurated the newly elected district office of BJP in kashipur
सीएम ने भाजपा के नवनिर्वाचित जिला कार्यालय का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार दोपहर 2.30 बजे भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हवन पूजन कर कार्यालय का शुभारंभ किया। ऊधमसिंह नगर जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बाजपुर रोड स्थित गौतमी हाइट्स के निकट भाजपा जिला कार्यालय का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, जिलाध्यक्ष अजय पाल, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 2023 में इसी कार्यालय का शिलान्यास का शुभ अवसर प्राप्त हुआ था। आज इसके लोकार्पण का भी सौभाग्य मिला है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान का केंद्र भी बनेगा। 

विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा के कार्यालय बन रहे हैं। लेकिन भाजपा ने लंबा संघर्ष भी देखा है। अपने खून पसीने से सींचकर वट वृक्ष बनाने वाले महापुरुषों को नमन करता हूं। विश्व की आज सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा है। देश की कुछ राजनीतिक पार्टी को लगता है कि नेतृत्व उन्हीं के परिवार की बपौती है, लेकिन भाजपा का एक मार सिद्धांत रहा है की नृतत्व जन्म से नहीं बल्कि कर्म से होता है। पहली बार अवसर था प्रदेश में जब कोई सरकार लगतार दो बार जीती हो। मोदी जी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने मध्यम वर्गीय परिवार को राहत पहुंचाने के लिए कई निर्णय लिया हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश लैंड, लव, थूक जिहाद पर कड़ी कार्रवाई की है। अब क्षेत्र में कोई भी रंग बिरंगी चादरें डालकर जमीन कब्जा नहीं कर सकता। अंत में उन्होंने दीपावली की सभी को शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि हम जो कार्य करते हैं, उसे पोषण कार्यालय से प्राप्त होता है। सभी जिलों के अंदर भाजपा जिला कार्यालय बनाए जा रहे हैं। 2027 में चुनाव के लिए इसी कार्यालय से कई योजनाएं बनेंगी। इसके अलावा 31 अक्तूबर से विकसित भारत के संकल्प के साथ यात्राएं शुरू होंगी। पार्टी के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि सभी समाज के लोग हमें आशीर्वाद देने के लिए यहां पहुंचे हैं। यह नया कार्यालय भाजपा की सभी संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, जहां से बैठकें, प्रशिक्षण सत्र और सामाजिक कार्यक्रमों का संचालन होगा। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायकं त्रिलोक सिंह चीमा और महापौर दीपक बाली मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed