Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Pushkar Singh Dhami inaugurated the 215 feet high tricolor at Kanjabag Tiraha

Uttarakhand: सीएम धामी ने फहराया 215 फीट ऊंचा तिरंगा, कहा- यह देश की एकता-अखंडता का प्रतीक

Thu, 16 Oct 2025 05:15 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 16 Oct 2025 05:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कंजाबाग तिराहे पर 215 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया। यह ध्वज 47.42 लाख रुपये की लागत से लघु सिंचाई विभाग द्वारा स्थापित किया गया है। 

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami inaugurated the 215 feet high tricolor at Kanjabag Tiraha
म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कंजाबाग तिराहे पर मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई विभाग की ओर से 47.42 लाख की लागत से स्थापित किए गए 215 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काटकर व ध्वजारोहण कर लोकार्पण किया। सीएम धामी ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ध्वज हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करेगा।

विज्ञापन


इस दौरान लघु सिंचाई विभाग की ओर से प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सोलर प्रदर्शनी लगाकर किसानों व जनता को योजना की विस्तृत जानकारियां भी दी गई। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, खटीमा पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, महेश राणा, कमल जिंदल, भुवन भट्ट, विवेक रस्तोगी, रवीश भटनागर आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed