फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Pushakr Singh Dhami flagged off six mobile toilet vans to champawat

Uttarakhand: सीएम ने छह बायो शौचालय चंपावत के लिए किए रवाना, पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Tue, 28 Oct 2025 01:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 28 Oct 2025 01:04 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कालापुल, नगला तराई स्थित अपने निजी आवास से छह मोबाइल टॉयलेट वैन को फ्लैग ऑफ कर चंपावत जिले के लिए रवाना किया।

विज्ञापन
CM Pushakr Singh Dhami flagged off six mobile toilet vans to champawat
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कालापुल, नगला तराई स्थित अपने निजी आवास से छह मोबाइल टॉयलेट वैन को फ्लैग ऑफ कर चंपावत जिले के लिए रवाना किया। रेकिट एवं प्लान इंडिया की ओर से एक कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य पूर्णागिरि मेले में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ ही स्वच्छता एवं जन स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन

रेकिट संस्था ने जिला प्रशासन चंपावत को सीएसआर के तहत पूर्णागिरि मेले के लिए मोबाइल टॉयलेट वैन उपलब्ध कराए हैं। इन छह वैनों में चार महिला और चार पुरुष शौचालय के साथ-साथ दो चेंजिंग रूम भी हैं।

विज्ञापन

वहां पर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, अनिल कपूर डब्बू, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, डीएम चंपावत मनीष कुमार, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी, एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जनसमस्याएं सुनने में कोताही न बरतें अफसर : धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन मंगलवार को अपने निजी आवास कालापुल, नगला तराई व लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही न बरती जाए। नदन्ना की ग्राम प्रधान माया जोशी ने गांव में अमर सिंह राना के घर से हरीश पंत के घर तक करीब एक किमी सीसी मार्ग निर्माण की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed