{"_id":"5890e4e34f1c1b0b13e815f7","slug":"cm-on-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूठे चंद को मनाने सीएम श्रीपुर बिचुवा पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूठे चंद को मनाने सीएम श्रीपुर बिचुवा पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा।
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
बागी प्रत्याशी को मनाएंगे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। खटीमा विधानसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज देवेंद्र चंद को मनाने सीएम रावत उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें प्रदेश में सरकार बनने पर उच्च सम्मान देने का आश्वासन दिया। 2012 में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे चंद को इस बार प्रत्याशी न बनाए जाने से चंद समर्थक इतने खफा थे कि आवास पर पहुंचे सीएम रावत के अलावा प्रत्याशी भुवन कापड़ी सहित समर्थकों को भी परिसर के अंदर नहीं घुसने दिया गया।
विज्ञापन
अलबत्ता बाद में सभी अंदर पहुंचे। चंद आवास पर एकत्रित भीड़ ने पार्टी के निर्णय पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यदि चंद को पूरा सम्मान नहीं मिलेगा तो वह विरोध करेंगे। चंद ने कहा कि सीएम रावत ने उनसे नाराजगी दूर करने और पार्टी में बेहतर सम्मान देने की बात कही।
विज्ञापन
सभा समाप्त होने पर भारी भीड़ के चलते सीएम रावत प्रत्याशी कापड़ी के साथ बाइक पर ही चंद के घर पहुंचे। चंद के बेटे विक्रम चंद ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। इस बारे में चंद ने कहा कि उनकी एक कमेटी गठित की गई है जो सीएम के आने के बाद आगे की कार्रवाई तय करेगी कि विक्रम चुनाव लड़ेगा या नहीं।
विज्ञापन