फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM not reached in the House, the speech on mobile

सभा में नहीं पहुंच पाए सीएम, मोबाइल पर किया संबोधन

Sun, 29 Jan 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 29 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
CM not reached in the House, the speech on mobile
हरीश रावत के समर्थन में आयोजित सभा में मंच पर उपस्थित समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
किच्छा विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत मौसम की खराबी की वजह से शनिवार को लालपुर में आयोजित जनसभा में नहीं पहुंच पाए। उन्होंने मोबाइल के माध्यम से जनसभा को संबोधित किया।

लालपुर में चुनावी सभा के दौरान सीएम ने मोबाइल के माध्यम से संबोधन में कहा कि मौसम की खराबी की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका और वह इसके लिए सभी क्षेत्रवासियों से माफी मांगते हैं। सीएम ने कहा कि वह आगामी दो-तीन दिनों में पुन: कार्यक्रम निर्धारित करके आम जनता से रूबरू होंगे। इससे पूर्व सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा ने कहा कि प्रदेश में पुन: कांग्रेस सत्ता में पूर्ण बहुमत से स्थापित होगी और किच्छा के साथ पूरे जिले का विकास गति पकड़ेगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने कहा कि हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी और किच्छा क्षेत्र से विरोधियों की जमानतें जब्त हो जाएंगी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. डीके सिंह ने कहा कि हरीश रावत के नेतृत्व में संपूर्ण कांग्रेस एकजुट होकर सरकार बनाएगी और विरोधियों को परास्त कर प्रदेश में विकास का परचम लहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रयाग दत्त भट्ट, पुष्कर राज जैन, अजय तिवारी, सरवर यार खान, प्रेमलता सिंह, किन्नू शुक्ला, करमजीत सिंह, सौरभ चिलाना, शम्मी कामरा, ग्राम प्रधान गोल्डी मुंजाल, साहब सिंह विर्क, रणजीत सिंह नगरकोटी, परवेज अहमद, आरिफ मलिक, गुरदास कालड़ा, दलजीत सिंह, मेजर सिंह आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed