फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM Harish Rawat nomination from Kichha

सीएम हरीश रावत ने किच्छा से किया नामांकन

Thu, 26 Jan 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, किच्छा
अमर उजाला ब्यूरो, किच्छा Updated Thu, 26 Jan 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
CM Harish Rawat nomination from Kichha
किच्छा में आयोजित सभा को संबोधित करते सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
 मुख्यमंत्री हरीश रावत नेे बुधवार को किच्छा विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुुख्यमंत्री हरीश रावत अपने तीन प्रस्तावकों के साथ 11.55 पर तहसील में रिटर्निंग अफसर नरेश चंद दुर्गापाल के समक्ष दाखिल हुुए। करीब 30 मिनट में सीएम के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। 12.20 पर सीएम तहसील से बाहर आए। बाहर आकर तहसील प्रांगण में बने हनुमान मंदिर में सीएम रावत ने माथा टेका।
विज्ञापन


सीएम के साथ प्रस्तावक के रूप में ठाकुर दास सुखीजा, हाजी सरवर यार खान, वीर मानवेंद्र सिंह थे, जबकि उनके वकील के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा रहे। इससे पहले सीएम हरीश रावत पंतनगर से कार द्वारा किच्छा तहसील में बने निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद सीएम रुद्रपुर रोड पर स्थित प्रधान मार्केट में अब्दुल रशीद जक्कू के कार्यालय पर पहुंचे और जक्कू के परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। बाद में वे मंगलम वाटिका पहुंचे जहां उनकी चुनावी सभा आयोजित की गई थी। सीएम के नामांकन में सुबह से ही जिला प्रशासन का अमला व्यवस्थाओं में जुटा रहा। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता भी सीएम के नामांकन की पूरी तैयारियां में लगे रहे। 
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री हरीश रावत के नामांकन से पूर्व ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह से शहर के अधिकांश हिस्से के मुख्य मार्गों पर कांग्रेस के पर्चों से शहर को पाट दिया। जगह-जगह कांग्रेस के झंडे चस्पा कर दिए गए। इसकी सूचना जब जिला प्रशासन को लगी तो उन्होंने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए सख्ती से उतरवा दिया। भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला ने इस बात का कड़ा विरोध जताया। उन्होंने डीएम और एसडीएम को इसकी शिकायत की कि सीएम के नामांकन में आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। इस पर प्रशासन के लोगों ने तुरंत ही कांग्रेस के झंडों को उतरवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश चंद सिंह रावत पुत्र राजे सिंह रावत के पास 26 लाख कीमत की एक फार्चुनर कार व एक मर्सडीज जिसकी कीमत 25 लाख रुपए है। सीएम रावत के पास 290234 नगद व 4941047 विभिन्न बैंकों के लोन हैं। जबकि 1 करोड़, 69 लाख, 54 हजार, 767 रुपए की एफडी हैं। उनके पास 2 अंगूठी व एक चांदी की अंगूठी है जिसकी कीमत 50,000 रुपए है। 69 उम्र के सीएम रावत एलएलबी किए हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 1 करोड़ 79 लाख, 52 हजार, 337 रुपए की बताई गई है। उनकी पत्नी रेणुका की आय 22 लाख 53 हजार 270 रूपए है। पत्नी के पास 190 ग्राम सोना जिसका मूल्य 6 लाख बताया गया है। पत्नी की कुल संपत्ति 3 करोड़, 52 लाख, 62 हजार, 545 रुपए है। 


निर्वाचन अधिकारी नरेश चंद दुर्गापाल ने बताया कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष को आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर नोटिस दिया गया है। दुर्गापाल ने बताया कि नामांकन की रात कांग्रेस पार्टी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों, बिजली के खंभों पर बड़ी संख्या में झंडे बैनर आदि लगाए गए जो सुबह जानकारी मिलने पर चुनाव आयोग ने हटवा दिए। बताया कि चूंकि सीएम उस समय किच्छा में नहीं थे इसलिए नोटिस जिलाध्यक्ष व कांग्रेस के नगर अध्यक्ष को दिया गया। बताया कि नोटिस के जवाब के बाद इन पर लोक संपत्ति विरूपण अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed